ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैलाशपति मिश्र के सपने को साकार करने का संकल्प

UB India News by UB India News
October 5, 2023
in पटना, भाजपा
0
कैलाशपति मिश्र के सपने को साकार करने का संकल्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के ‘भीष्म पितामह’ स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की १००वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसके तहत लगातार एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा द्वारा पटना में स्व. मिश्र की जन्म–जयंती के मौके पर पांच अक्टूबर को होगी।

पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख‚ मंड़ल अध्यक्ष और कमेटी सदस्य तथा प्रदेश के अधिकारी हिस्सा लेंगे। सभी जिलों में समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी‚ जिसके तहत स्वर्गीय मिश्र द्वारा भाजपा और जनसंघ के सींचने के कायोंर् के विषय को प्रदर्शित किया जाएगा‚ लोग इस प्रदर्शनी के जरिए उनके किए गए कायोंर् को जान सकेंगे। स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र देश की प्रथम पंक्ति और प्रथम पीढ़ी के नेता थे‚ जिन्होंने पार्टी व संगठन के विस्तार और विचारधारा की लड़ाई के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया। उस समय उनके पास पाने के लिए कुछ नहीं था‚ लेकिन खोने के लिए सब कुछ था। सत्ता के बारे में सोचना उस समय तो सपने में भी नहीं था‚ बस उनका एकमात्र उद्’ेश्य मां भारती की सेवा करना था। पार्टी को शून्य से खड़ा करने और इसे राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत में बदलने के लिए कैलाशपति जी को बिहार भाजपा का भीष्म पितामह कहा जाता है। कैलाशपति जी गठबंधन के विरोधी थे। जब भाजपा ने १९९५ में समता पार्टी के साथ गठबंधन किया‚ तो कैलाशपति जी इतने नाराज हुए कि वह कुछ समय के लिए असम में जाकर रहने लगे। हालांकि‚ वह लौट आए और बाद में नेतृत्व के फैसले को स्वीकार कर लिया। बिहार में भाजपा की सरकार बनाना उनका सपना था। आज समय आ गया है हम सब उनके सपने को पूरा करने का संकल्प ले। आज भारतीय जनता पार्टी एक वटवृक्ष के रूप में इतनी बड़े स्वरूप तक पहुंची है और विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है तो इसकी नींव में कैलाशपति मिश्र जी जैसे दधीचियों की त्याग और तपस्या ही है। वे न केवल एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता थे बल्कि एक कुशल संगठक‚ अच्छे प्रशासक और विचारक भी थे।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी मनीषियों ड़ॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी‚ पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय‚ सुंदर सिंह भंड़ारी‚ जगन्नाथ राव जोशी‚ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ‚ लालकृष्ण आड़वाणी‚ यज्ञदत्त शर्मा‚ कुशाभाऊ ठाकरे‚ बलराम दास टंड़न‚ मंगल सेन‚ नानाजी देशमुख‚ विष्णुकांत शास्त्री‚ राजगोपाल जैसे अनेक नेताओं ने अपने त्याग‚ तपस्या और बलिदान से पार्टी को सींचा और नींव को मजबूत किया। उन्होंने देश के घर–घर में जनसंघ का दीया और बाद में कमल घर–घर पहुंचाने का संकल्प लिया। कैलाश जी ने कहा था कि वह परिवार‚ वह समाज‚ वह राज्य और वह देश कभी भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता जो अपने इतिहास को भूल जाए। अच्छे वे होते हैं जो आगे का सपना जरूर देखते हैं‚ लेकिन पीछे को भी नहीं भूलते हैं। हमें भी आगे बढ़ना है तो स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र द्वारा दिखाए गए रास्ते को नहीं भूलना चाहिए। कैलाशपति मिश्र जी ने कहा था‚ चुनाव जीतने से बड़ा उद्’ेश्य है दीये को घर–घर पहुंचाना। आगे चल कर बिहार में संयुक्त सरकार बनी और कैलाशपति मिश्र वित्त मंत्री बने तो उनसे पूछा गया कि अब तो पार्टी मजबूत हो रही है। सरकार में भी हम आ गए हैं तो उन्होंने फिर कहा कि ये विचारधारा की लड़ाई है। यह एक पड़ाव हो सकता है‚ लेकिन पूर्णविराम नहीं। अभी हमें विचारधारा की लड़ाई आगे और लड़नी है। स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र न केवल एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता थे बल्कि एक कुशल संगठक‚ अच्छे प्रशासक और विचारक भी थे। उन्होंने काफी कम समय में ही बिहार में कई महत्वपूर्ण काम करके दिखाए और विपरीत परिस्थितियों में भी सामाजिक समरसता के लिए काम करते रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

आरबीआई ने वित्‍त वर्ष 2024 के लिए GDP वृद्धि के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा

आरबीआई ने वित्‍त वर्ष 2024 के लिए GDP वृद्धि के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend