ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरबीआई ने वित्‍त वर्ष 2024 के लिए GDP वृद्धि के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा

UB India News by UB India News
October 7, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
आरबीआई ने वित्‍त वर्ष 2024 के लिए GDP वृद्धि के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष के लिये जीडीपी वृद्धि (GDP Growth Rate) के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (RBI MPC Meeting) की द्विमासिक बैठक के बाद आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने यह जानकारी दी. केंद्रीय बैंक ने महंगाई को सबसे बड़ी चुनौती बताया है. महंगाई अभी भी चार फीसदी से ऊपर चल रही है.

आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 4-6 अक्‍टूबर को हुई. बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई. मौद्रिक नीति समिति ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए ग्रोथ अनुमान में बदलाव नहीं
केंद्रीय बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्‍टूबर-दिसंबर) में जीडीपी विकास दर 6.0 फीसदी रह सकती है. पिछली एमपीसी मीटिंग में भी केंद्रीय बैंक ने तीसरी तिमाही में जीडीपी के इसी दर से बढ़ने का अनुमान लगाया था. जनवरी-मार्च तिमाही के जीडीपी ग्रोथ अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 5.7 फीसदी पर बरकरार रखा गया है.

ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती
आरबीआई गर्वनर शक्तिदास कांत ने कहा कि मौजूदा वित्‍तीय हालात और जियोपॉलिटिकल संकट के चलते ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती देखी जा रही है. अगर भारत की बात करें तो दूसरी तिमाही में इंडस्ट्रियल सेक्‍टर में रिकवरी आई है. कंस्‍ट्रक्‍शन गतिविधियां मजबूत हैं. सरकारी कैपेक्‍स सपोर्ट के चलते निवेश का सेंटीमेंट बना हुआ है. उन्‍होंने कहा कि घरेलू मांग मजबूत होने से भारतीय अर्थव्‍यवथा जुझारू बनी हुई है.

लगातार चौथी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार चौथी बार रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और आज की एमपीसी मीटिंग में भी इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. फरवरी में आखिरी बार आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव कर 6.5 फीसदी किया था. बुधवार से शुरू हुई तीन दिन की द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) की बैठक के बीच विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई थी कि महंगाई और अन्य वैश्विक कारणों के चलते भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
भारत-चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव गुंजी में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव गुंजी में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे प्रधानमंत्री मोदी

सिक्किम में सैलाब से तबाही, सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग अभी भी लापता; 6 हजार पर्यटक फंसे

सिक्किम में सैलाब से तबाही, सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग अभी भी लापता; 6 हजार पर्यटक फंसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend