ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव गुंजी में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे प्रधानमंत्री मोदी

UB India News by UB India News
October 7, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
भारत-चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव गुंजी में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के आखिरी गांव गुंजी पहुंचेंगे. पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो यहां पहुंचेंगे. पीएम के आने की खबर सामने आने के बाद एक तरफ शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक कोई भी प्रधानमंत्री धारचुला के उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित गांवों तक नहीं पहुंचे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जो यहां भ्रमण पर आ रहे हैं. उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर सीमावर्ती गांव में चहल-पहल बढ़ गई है. प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ मंत्री भी गांव में डेरा डाले हुए हैं. उत्तराखंड भाजपा महामंत्री आदित्य कोठरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सबसे पहले अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

उन्होंने बताया कि उसके बाद वह पिथौरागढ़ जिले में सीमांत क्षेत्र जोलिकांग जाकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस की चौकी में जवानों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने बताया कि वहां प्रधानमंत्री स्थानीय ग्रामीणों के उत्पादों को देखेंगे एवं उनसे चर्चा करेंगे और वहां से आदि कैलाश के दर्शन भी करेंगे. कोठारी ने कहा कि उसी दिन वह पिथौरागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री चंपावत स्थित मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 13 अक्टूबर की सुबह वहां से प्रस्थान करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा जनता भी बहुत उत्साहित है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री राज्य के विकास को लेकर मार्गदर्शन देने के साथ नयी योजनाओं की सौगात भी देंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
सिक्किम में सैलाब से तबाही, सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग अभी भी लापता; 6 हजार पर्यटक फंसे

सिक्किम में सैलाब से तबाही, सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग अभी भी लापता; 6 हजार पर्यटक फंसे

संजय सिंह के बाद उनके करीबियों पर कसा शिकंजा, सर्वेश मिश्रा से ED कर रही है पूछताछ

संजय सिंह के बाद उनके करीबियों पर कसा शिकंजा, सर्वेश मिश्रा से ED कर रही है पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend