ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संजय सिंह के बाद उनके करीबियों पर कसा शिकंजा, सर्वेश मिश्रा से ED कर रही है पूछताछ

UB India News by UB India News
October 7, 2023
in अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
संजय सिंह के बाद उनके करीबियों पर कसा शिकंजा, सर्वेश मिश्रा से ED कर रही है पूछताछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबी सहयोगियों पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने विवेक त्यागी, सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को पूछताझ के लिए समन भेजा। सर्वेश मिश्रा ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक ईडी इन तीनों को संजय सिंह के सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। संजय सिंह फिलहाल 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये संजय सिंह की ओर से मिले। इसके साथ ही संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में हिस्सेदारी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह की रिमांड मांगते समय ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर ही सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले।

बता दें कि सर्वेश मिश्रा आंदोलन के समय से संजय सिंह के सहयोगी रहे हैं। सर्वेश को आम आदमी पार्टी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। सर्वेश सोशल मीडिया पर भी सक्रिया रहते हैं। वे संसद के कामकाज में भी संजय सिंह के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं विवेक त्यागी भी संजय सिंह की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विवेक हापुड़ में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विवेक भी आंदोलन की शुरुआत से ही संजय सिंह के साथ जुड़े रहे हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

संजय सिंह को पांच दिनों की ईडी रिमांड
इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत ने संजय सिंह को पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया। अदालत में जब संजय सिंह के यह पूछा गया कि क्या वह कुछ कहना चाहते हैं, तो सिंह ने दावा किया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आप नेता ने मामले में अब सरकारी गवाह बन गए आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा से दो करोड़ रुपये मिलने के ईडी के दावे को खारिज करते हुए कहा, “सर, अमित अरोड़ा ने दसियों बयान दिये, दिनेश अरोड़ा ने कई बयान दिये, लेकिन उन्हें मेरा नाम याद नहीं रहा। मैं इतना भी अनजान नहीं हूं कि वे मेरा नाम भूल गये। अब उन्हें अचानक याद आया। कोई अलग कानून नहीं है। मुझे एक बार भी समन नहीं किया गया। मेरे लिए अलग कानून क्यों?”

कई लोगों से पूछताछ और आरोपियों से सामना
सुनवाई के दौरान ईडी ने सिंह की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि कई लोगों से पूछताछ और उनका आमना-सामना कराया जाना बाकी है। एजेंसी ने कहा कि वह सिंह के फोन से निकाले गए डेटा को लेकर भी उनसे पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने आरोप लगाया कि सिंह को दो किस्तों में तीन करोड़ रुपये मिले। ईडी ने कहा, “पैसा उनके आवास पर पहुंचाया गया। दिनेश अरोड़ा ने उनसे (पैसे पहुंचने के बारे) में पूछा, तो उन्होंने (सिंह ने) इसकी पुष्टि की। जांच में पता चला है कि दो करोड़ नकद दिया गया था। कुल तीन करोड़ रुपये दिए गए।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
NCP के इलेक्शन सिंबल के अधिकार पर सुनवाई आज

NCP के इलेक्शन सिंबल के अधिकार पर सुनवाई आज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

विधानसभा चुनाव : 5 राज्यों के चुनावी ऑब्जर्वर के साथ चुनाव आयोग की बैठक, जल्द होगा चुनाव तारीखों का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend