ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी की बेचैनी से महागठबंधन खुश?

UB India News by UB India News
October 4, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, ब्लॉग
0
बीजेपी की बेचैनी से महागठबंधन खुश?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जाति आधारित सर्वे के आंकड़े जारी हो गए हैं। इस सर्वे के जो आंकड़े सामने आए हैं, अगर वो सही हैं तो ये बीजेपी के लिए बिहार में थोड़ी टेंशन की बात हो सकती है। दरअसल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की नजर बिहार की 60 सीटों पर है। ऐसे में अगर एनडीए उम्मीदवारों को जिताने के लिए अपनी ही ऊंची जातियों के बीच समर्थन और गठबंधन सहयोगियों के नेताओं के जातिगत प्रभाव को एक साथ लाने के लिए बीजेपी को चमत्कार की उम्मीद करनी होगी। राज्य में 40 लोकसभा सीट हैं। बीजेपी बिहार में अपने 2019 के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रही है, जब उसने एनडीए में नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के साथ गठबंधन कर 39 सीटें जीती थीं।

बीजेपी के लिए ‘ठाकुर का कुआं’ मुसीबत?
इधर 2024 के चुनाव से पहले बिहार में ‘ठाकुर का कुआं’ पर शुरू हुआ विवाद ब्राह्मणों और ठाकुरों/राजपूतों को टकराव के रास्ते ले आया है। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने ‘ठाकुर का कुआं’ कविता को राज्यसभा में सुनाते हुए अपने अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की। उनकी अपील पर गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आनंद मोहन ने मनोज कुमार झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आनंद मोहन के सर्थमन में कई राजपूत नेताओं के बयान भी आए हैं। इसके बाद बिहार में इस विवाद को ब्राह्मण बनाम ठाकुर की नजर से देखा जाने लगा है। पर्यवेक्षकों का मानना है कि बीजेपी को इस स्थिति से बहुत की समझदारी से निपटने की जरूरत होगी।

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

बिहार में अगड़ी जातियों की आबादी कुल 13 प्रतिशत है। इसमें ब्राह्मण 4.7, राजपूत 4.2, भूमिहार 2.9 और कायस्त 1.2 फीसदी हैं। इन जातियों को बीजेपी का वोटर माना जाता है। अगर ब्राह्मण और ठाकुर का विवाद यूं ही चलता रहता है तो इसका नुकसान बीजेपी को हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आनंद मोहन ‘ठाकुर’ के सहारे अपनी राजनीति और बिहार पीपुल्स पार्टी (बीपीपी) को फिर से एक्टिव करना चाहता हैं। बिहार में इस वक्त राजपूतों का कोई बड़ा नेता नहीं है।अगर आनंद मोहन इसमें कामयाब हो जाते हैं तो इसका नुकसान बीजेपी को हो सकता है।

बीजेपी की बेचैनी से महागठबंधन खुश?
इधर जातिगत सर्वे के आंकड़ों पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक ही बात कही- ‘हम पहले जाति आधारित जनगणना के विवरणों का अध्ययन और विश्लेषण करेंगे, और फिर नीतिगत दृष्टिकोण पर अपना बयान देंगे।’ पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य नेतृत्व इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य शीर्ष नेताओं के संपर्क में है। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों और ईबीसी के बीच आरक्षण / कोटा के न्यायपूर्ण विभाजन की जरूरत पर रोहिणी आयोग की सिफारिशों के बारे में कुछ कर सकता है। इधर प्रत्यक्ष तौर पर भी बीजेपी की बेचैनी जेडीयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों वाले छह दलों के महागठबंधन खुश नजर आ रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!

Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!

महाराष्ट्र: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 7 और मरीजों की मौत, 36 घंटे में 31 की गई जान, आज रिपोर्ट सौंपेंगे विशेषज्ञ

महाराष्ट्र: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 7 और मरीजों की मौत, 36 घंटे में 31 की गई जान, आज रिपोर्ट सौंपेंगे विशेषज्ञ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend