ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उम्र का असर या कुछ और?

UB India News by UB India News
September 22, 2023
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
उम्र का असर या कुछ और?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उम्र की सांध्य वेला में लोगों का स्वभाव तो बदलता ही है, विचार भी बदल जाते हैं। बूढ़े भी बच्चों की तरह हरकतें करने लगते हैं। शायद इसीलिए बच्चे और बूढ़ों का स्वभाव एक जैसा माना जाता है। कई बार तो बूढ़े ऐसी बातें कह जाते हैं, जिससे वे पहले बचते रहने की कोशिश करते रहे हैं। उम्र के साथ आदमी का अंदाज बदल जाना स्वाभाविक स्थिति है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। पिछले हफ्ते भर से नीतीश कुमार कुछ इसी तरह की हरकतें कर रहे हैं। उनके बदले अंदाज को देख कर कुछ लोगों को आश्चर्य होता है तो कई अपनी हंसी नहीं रोक पाते। गुरुवार को भी नीतीश ने कुछ ऐसा किया कि लोग हंसते रह गए।

जब नीतीश ने मंत्री की गर्दन पकड़ी

नीतीश कुमार ने दो दिन पहले मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर एक पत्रकार के सिर से उनका सिर लड़ाने की कोशिश की। उसे देख लोग भौचक रह गए थे। यह वाकया तब हुआ, जब एक तिलक धारी पत्रकार ने नीतीश से कुछ पूछा। जवाब देने के बजाय नीतीश कुमार ने पहले दायें-बायें देखा और पीछे खड़े अशोक चौधरी की गर्दन में हाथ डाल उन्हें धकियाते हुए सामने ले आए। फिर उन्होंने पत्रकार के ललाट से चौधरी के ललाट को टकरा दिया। पहले किसी को यह बात समझ में नहीं आई कि हुआ क्या है। बाद में चौधरी शायद उनकी मंशा भांप गए और खुद उस पत्रकार के ललाट से अपना ललाट रगड़ने लगे। यह देख सब लोग हंस पड़े। बाद में लोगों को यह बात समझ में आई कि नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों किया। दरअसल पत्रकार ने तिलक लगा रखा था। अशोक चौधरी भी तिलक लगा कर ही रोज घर से निकलते हैं। दोनों तिलक धारियों को सटा कर उन्होंने तिलक का जवाब तिलक से देने की कोशिश की थी।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

अशोक चौधरी से हम बहुत प्यार करते हैं-नीतीश

गुरुवार को भी अशोक चौधरी नीतीश के निशाने पर रहे। इस बार नीतीश की नई अदा का अवसर पत्रकारों ने ही दिया। पत्रकारों का मूल सवाल था कि क्या नीतीश तिलक लगाने वालों से नफरत करते हैं ? उन्होंने दो तिलक धारियों का सिर उस दिन क्यों टकरा दिया था ? इस पर नीतीश कोई जवाब देते, इसके पहले ही वे अशोक चौधरी के गले से लिपट गए। उन्होंने कहा- नहीं भाई, मैं किसी धर्म से नफरत नहीं करता। मैं तो सभी धर्मों का आदर करता हूं। दरअसल मैं अशोक चौधरी से बहुत प्यार करता हूं। इस दौरान वे चौधरी के कंधे पर अपना सिर रखकर उनसे लिपटे रहे। उन्होंने कहा कि जब भी हम अशोक चौधरी को टीका लगाए देखते हैं तो हमें बेहद खुशी होती है।

नेताओं के बोल-व्यवहार को बदलते देखा है- जानकार

उम्र की सांध्य वेला में कई नेताओं के विचार या स्वभाव को बदलते देखा है। वे इसके कई उदाहरण गिनाते हैं। वे बताते हैं कि बोफोर्स तोप दलाली का मामला वीपी सिंह ने उजागर किया था, लेकिन उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंचते ही सन् 2004 में उनका सुर बदल गया। उन्होंने कहा कि ‘ऐसा आरोप मैंने कभी नहीं लगाया कि राजीव गांधी ने बोफोर्स सौदे में दलाली ली।’ इस प्रसंग को सुरेंद्र किशोर विस्तार देते हुए बताते हैं कि 4 नवंबर, 1988 को वीपी सिंह पटना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। संवाददाता के रूप में मैं वहां मौजूद था। उन्होंने स्विस बैंक का एक खाता नंबर बताया। कहा कि उसी खाते में बोफोर्स दलाली का पैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह खाता लोटस नाम से है। लोटस और राजीव का एक ही मतलब है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
वन नेशन वन इलेक्शन पर तेजस्वी ने बोला केंद्र पर तीखा हमला

ये सब होते रहता है कोई नई बात नहीं

कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी वर्षगांठ के मौके पर जेपी नड्डा आयेगे बिहार

कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी वर्षगांठ के मौके पर जेपी नड्डा आयेगे बिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend