ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जन्मदिन पर PM मोदी की सौगात: ‘यशोभूमि’ और ‘विश्वकर्मा योजना’ की हुई शुरुआत

पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन के मौके पर देश को कई रिटर्न गिफ्ट दिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर 'यशोभूमि' का उद्घाटन कर दिया है। साथ ही इस दौरान उन्होंने यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन का भी उद्घाटन किया जो एयरपोर्ट लिंक मेट्रो पर बसा है जो दिल्ली रेलवे स्टेशन और दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ता हैै।

UB India News by UB India News
September 18, 2023
in कारोबार
0
जन्मदिन पर PM मोदी की सौगात: ‘यशोभूमि’ और  ‘विश्वकर्मा योजना’ की हुई शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर कुछ ऐतिहासिक काम करने का प्रयास करते हैं। 17 सितंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने आज दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ कहे जाने वाले भारत के पहले ‘इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर’ (IICC) का उद्घाटन किया। यशोभूमि दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है, जिसे 5400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इस कन्वेंशन सेंटर में कई हॉल्स हैं, जहां प्रदर्शिनियां लगाई जा सकेंगी, जो अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है।

यह कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम से भी बड़ा है, जहां इसी महीने 9 और 10 तारीख को G20 की मिटिंग हुई थी। यशोभूमि 219 एकड़ में करीब 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। वहीं भारत मंडपम 123 एकड़ में तैयार किया गया है।

RELATED POSTS

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

यशोभूमि के अलावा PM द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी इनॉगरेशन करेंगे। नया यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 एक अंडर ग्राउंड स्टेशन है जो सीधे शहर की जरूरी जगहों जैसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ा होगा।

एक साथ 3000 कारों की पार्किंग
कन्वेंशन सेंटर में बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 3000 कारें पार्क की जा सकती हैं। इस सेंटर में ड्रेनेज वॉटर के दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा भी है।

यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर की 7 तस्वीरें…

8.9 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में बने सेंटर में 15 कन्वेंशन रूम हैं।
8.9 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में बने सेंटर में 15 कन्वेंशन रूम हैं।
आठ मंजिलों वाले कन्वेंशन सेंटर की सीलिंग, इसकी डिजाइन नीली है।
आठ मंजिलों वाले कन्वेंशन सेंटर की सीलिंग, इसकी डिजाइन नीली है।
यशोभूमि सेंटर में 13 मीटिंग रूम हैं, कॉन्फ्रेंस हॉल में 11000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।
यशोभूमि सेंटर में 13 मीटिंग रूम हैं, कॉन्फ्रेंस हॉल में 11000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।
छत को तांबे के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें रोशनदानों के जरिए रोशनी आएगी।
छत को तांबे के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें रोशनदानों के जरिए रोशनी आएगी।
कन्वेंशन सेंटर को लगभग 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
कन्वेंशन सेंटर को लगभग 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
पंखुड़ी वाली छत का ग्रैंड बॉलरूम, फर्श पर पीतल की जड़ाई और रंगोली पैटर्न है।
पंखुड़ी वाली छत का ग्रैंड बॉलरूम, फर्श पर पीतल की जड़ाई और रंगोली पैटर्न है।
कन्वेंशन सेंटर वॉल को वुडन फ्लोरिंग से डिजाइन किया गया है।
कन्वेंशन सेंटर वॉल को वुडन फ्लोरिंग से डिजाइन किया गया है।

यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर की खासियत

  • कन्वेंशन सेंटर में 11000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है।
  • इसमें 15 कन्वेंशन रूम, ग्रैंड बॉलरूम और 13 मीटिंग रूम बनाए गए हैं।
  • कन्वेंशन सेंटर का प्लेनरी हॉल विजिटर को ग्लोबल लेवल एक्सपीरिएंस देगा।
  • सरकार ने इसे लगभग 5400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया है।
  • यह 219 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला हुआ है।
  • इसमें देश की सबसे बड़ी LED स्क्रीन लगाई जाएगाी।

मोदी आज PM विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे

आज (17 सितंबर) विश्वकर्मा जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च करने वाले हैं। इस योजना से 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इसके लिए 13 हजार करोड़ का आउटले (फंड) बनाया जाएगा।

70 जगहों पर 70 मंत्री मौजूद रहेंगे
देश के चुने गए 70 स्थानों पर 70 मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद, राजनाथ सिंह लखनऊ, महेंद्र नाथ पांडे वाराणसी, स्मृति ईरानी झांसी, गजेंद्र सिंह शेखावत चेन्नई, भूपेंद्र यादव जयपुर, नरेंद्र सिंह तोमर भोपाल में रहेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर तिरुवनंतपुरम, नागपुर में नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव भुवनेश्वर में रहेंगे।

इन 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा
1. कारपेंटर (बढ़ई)
2. नाव बनाने वाले
3. अस्त्र बनाने वाले
4. लोहार
5. ताला बनाने वाले (मरम्मतकार)
6. हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
6. सुनार
7. कुम्हार
8. मूर्तिकार
9. मोची
10. राज मिस्त्री
11. टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले
12. पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
13. नाई
14. मालाकार
16. धोबी
17. दर्जी
18. मछली का जाल बनाने वाले

5% ब्याज पर मिलेगा एक लाख का लोन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना पर वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना में देशभर में करीब 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को फायदा मिलेगा। योजना के पहले चरण में कामगारों को 5% ब्याज दर से 1 लाख रुपए का लोन मिलेगा। वहीं, अगले चरण में यह रकम 2 लाख रुपए कर दी जाएगी। योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी मिलेगी।

पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर किया था जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी। सरकार ने छोटे कामगारों, कौशल वाले लोगों की आर्थिक मदद के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी है। इस योजना को तीन मंत्रालयों एमएसएमई, कौशल विकास और वित्त मंत्रालय मिलकर लागू करेंगे।

आज से आयुष्मान भव: अभियान की शुरुआत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मनसुख मंडाविया ने 17 सितंबर से ‘आयुष्मान भव:’ अभियान शुरू करने की बात कही थी। इस दौरान देशभर के 1 लाख 17 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों का फ्री में हेल्थ चैकअप किया जाएगा। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा।

मंडाविया के मुताबिक, आयुष्मान भव:’ अभियान के तहत सभी हेल्थ और वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेला लगेगा। आयुष्मान मेले में सभी गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की जांच होगी। साथ ही सभी ब्लॉक स्तर के अस्पताल में मेडिकल कॉलेज हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। इस पखवाड़े के दौरान पूरे देश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

कारीगरों का कराया जाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन

बता दें कि पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर कारीगरों का बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. इसके बाद उनको एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के बाद उन्हें प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी प्रदान किए जाएंगे. इसके साथ ही औजार खरीदने के लिए 15,000 रुपये की आर्थिक मदद भी की जाएगी. यही नहीं इस योजना के तहत बिना कुछ गिरवी रखे 5 फीसदी के ब्याज दर पर पहले एक लाख रूपये का लोन. फिर जरूरत पड़ने पर दूरी किस्त में दो लाख रूपए का लोन भी दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें डिजिटल लेन देन की सुविधा भी दी जाएगी.

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर कहा कि हमारे दूरदर्शी नेता, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर को हार्दिक शुभकामनाएं. आज, हम एक आदरणीय और अत्यधिक सम्मानित वैश्विक नेता के जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं जिन्होंने भारत और भारतीयों को गौरवान्वित किया है. ‘न्यू इंडिया’ के लिए आपका नजरिया केवल एक सपना नहीं है बल्कि एक वास्तविकता है. विकास, नवाचार और समावेशी विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. आपने हमें याद दिलाया कि नेतृत्व अधिकार और शक्ति के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए है. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति आपका समर्पण इसी भावना का उदाहरण है. गोवा के लोगों की ओर से, मैं आपके स्वास्थ्य, खुशी और प्रचुर सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं. आपकी दृष्टि भारत को उज्ज्वल और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर मार्गदर्शन करती रहेगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 7, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

by UB India News
July 5, 2026
0

एक ऐसा देश जो दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों में गिना जाता है, आज वह अपने ही पेट्रोल पंपों...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 5, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

Next Post
कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की मदद कर रहा था पाकिस्तान?

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की मदद कर रहा था पाकिस्तान?

ऑपरेशन अनंतनाग’ पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया

ऑपरेशन अनंतनाग' पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend