ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षा विभाग Vs बीपीएससी मूर्खतापूर्ण विवेकहीन घृष्टता ऐसे शब्‍दों से दोनों के बीच हुआ लेटर वॉर..

राज्य में एक लाख 78 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के मामले में शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के बीच का विवाद थमने की बजाय और गहरा गया है। शिक्षा विभाग ने पत्र के माध्यम से आयोग से कई सवाल पूछे हैं और आयोग द्वारा जारी पत्र को बचकाना व मूर्खतापूर्ण हरकत बताया है।

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in पटना, बिहार
0
शिक्षा विभाग Vs बीपीएससी मूर्खतापूर्ण विवेकहीन घृष्टता ऐसे शब्‍दों से दोनों के बीच हुआ लेटर वॉर..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को उसकी ओर से दोबारा भेजे गये पत्र को वापस लौटा दिया है। विभाग ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि जब राज्य के मुख्य सचिव की ओर से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गयी है‚ तो दोबारा आपका यह पत्र भेजना अनावश्यक और बचकानी हरकत है। इसलिए इस पत्र को मूल रूप में आपको लौटाया जाता है। विभाग ने बीपीएससी की स्वायत्ता पर भी कई सवाल उठाये हैं।

शिक्षा विभाग और आयोग के बीच गहराते विवाद की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शिक्षा विभाग के लिए आयोग ने जहां घृष्टता जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था, वहीं उसके जवाब में शिक्षा विभाग ने मूर्खतापूर्ण और विवेकहीन जैसे शब्द का प्रयोग किया है। शिक्षा विभाग यह पत्र आयोग के सचिव को भेजा है। अपने पत्र में शिक्षा विभाग ने आयोग से कहा है कि स्वायत्तता का अर्थ यह नहीं है कि आयोग कोई भी मूर्खतापूर्ण और विवेकहीन परंपरा स्थापित करे, जिससे शिक्षक नियुक्ति को लेकर बाद में सरकार के सामने वैधानिक अड़चन आए।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने बीपीएससी के सचिव को पत्र लिखकर स्पष्ट रूप से कहा है कि आयोग अपनी स्वायत्ता के नाम पर विवेकहीन निर्णय नहीं ले सकता है। पत्र में कहा गया है कि बिहार राज्य विद्यालय (नियुक्ति‚ स्थानांतरण‚ अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा–शर्त) नियमावली २०२३ में विहित प्रावधानों के विपरीत आयोग द्वारा की जा रही कार्रवाई से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल और अवांछित तथ्यों का उल्लेख किया गया है‚ जो उचित नहीं है। नियमावली में विहित प्रावधानों के आलोक में आयोग अपनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है और इसकी सूचना पूर्व में ही दी जा चुकी है। आयोग अपनी आंतरिक प्रक्रिया का निर्वहन स्वयं करे। इसमें शिक्षा विभाग को कुछ नहीं कहना है। फिर भी प्रासंगिक पत्र के माध्यम से आयोग की ओर से आंतरिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और दबाव बनाने का जो तथ्य दिया गया है‚ वह अनुचित और अस्वीकार्य है। यह स्थापित तथ्य है कि आयोग अपने दायित्यों का निर्वहन करने के लिए स्वतंत्र है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि नियुक्ति में विहित प्रावधानों के विपरीत आयोग ऐसा कोई कार्य नहीं करे‚ जिससे भविष्य में अनावश्यक न्यायालय वादों का कारण बने। ऐसी स्थिति में जहां नियुक्ति प्रक्रिया के मामले अदालत में जाने की आशंका बनती है‚ वहीं विभाग को अनावश्यक रूप से मुकदमे में उलझना पडता है। पत्र में कहा गया है कि बिहार राज्य अध्यापक नियमावली २०२३ का अनुपालन जरूरी है‚ ताकि समय पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने में बाधा उत्पन्न न हो। इसलिए अनर्गल शब्दावलियों का प्रयोग करते हुए अनावश्यक पत्राचार करने के बजाय नियमावली में विहित प्रावधानों के आलोक में समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिये‚ ताकि नियुक्ति प्रक्रिया को अदालत में जाने से बचाया जा सके। पत्र में कहा गया है कि बीपीएससी ने यह भी लिखा है कि वह शिक्षा विभाग या राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन नहीं है। विभाग यह स्पष्ट करना चाहता है कि स्वायत्ता का अर्थ एनार्की नहीं है। जहां तक शिक्षकों की नियुक्ति का प्रश्न है‚ तो आयोग को जब भी स्थापित परम्पराओं से हटकर कोई कार्य करना है‚ तो पहले औपचारिक बैठक आयोग के स्तर पर की जानी चाहिए थी। आयोग का अर्थ यह नहीं है कि वह कोई भी विवेकहीन परंपरा स्थापित करे‚ जिससे शिक्षक नियुक्ति को लेकर बाद में सरकार के सामने अडचन आये। आयोग यह भी स्पष्ट करे कि लिखित परीक्षा का परिणाम निकाले बगैर प्रमाण–पत्रों का सत्यापन पहले किन–किन मामलों में किया गया है। शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में प्रशासी विभाग‚ शिक्षा विभाग है और संबंधित नियमावली में कई जगहों पर लिखा है कि परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रशासी विभाग से चर्चा करके ही कार्य किया जायेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
सबका साथ, सबका विकास…” का मंत्र

पीएम ने जी–20 की अध्यक्षता कर कुशल नेतृत्व का लोहा मनवाया : एनडीए

आज देवघर दौरे पर लालू यादव, बाबा धाम में करेंगे दर्शन

आज देवघर दौरे पर लालू यादव, बाबा धाम में करेंगे दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend