ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम ने जी–20 की अध्यक्षता कर कुशल नेतृत्व का लोहा मनवाया : एनडीए

भारत को विश्व के लिए किया तैयार‚ सम्मेलन स्वर्णिम युग के तौर पर जाना जाएगा

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in पटना, बिहार
0
सबका साथ, सबका विकास…” का मंत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस जी–२० सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। केन्द्रीय मंत्री पारस ने कहा कि जी–२० शिखर सम्मेलन में भारत को शनिवार को एक बडÃी कामयाबी हासिल हुई जब इस प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों ने नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन को सर्वसम्मति के साथ अपना लिया। श्री पारस ने कहा कि आज के युग को मानव के्द्रिरत वैश्वीकरण के स्वर्ण युग के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जी–२० की अध्यक्षता कर दुनिया में अपने कुशल नेतृत्व का लोहा मनवाया। जी–२० का संदेश वन अर्थ‚ वन फैमिली‚ वन फ्यूचर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हमारी संस्कृति‚ परंपरा और विरासत को दर्शाने का एक अवसर है। जी–२० ने भारत को विश्व के लिए तैयार करने और विश्व को भारत के लिए तैयार करने में योगदान दिया है। जी–२० मजबूत सतत समावेशी विकास पर के्द्रिरत है‚ इसमें हरित मार्ग की परिकल्पना की गई है।

जी–20 झलक रही भारत की वैश्विक प्रतिष्ठाः विजय

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

बिहार विधान में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जी–२० का भव्य आयोजन देश के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। श्री सिन्हा ने कहा कि जी–२० के विराट स्वरूप में भारत की प्रतिष्ठा झलक रही है। देश की वैश्विक शक्ति‚ तकनीकी उद्यमिता‚ समावेशी विकास और आर्थिक मजबूती को पूरा विश्व अंगीकार कर रहा है। विभिन्न देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री भी इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में ६० स्थलों पर २०० से भी ज्यादा बैठकें आयोजित की गई। आज भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के मुहाने पर खडÃा है। भारत की विदेश नीति अबतक की सबसे सफल विदेश नीति मानी जा रही है। स्वतंत्रता का अमृतकाल पूरा होने तक भारत एक समृद्ध‚ आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र होगा।

मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुए वैश्विक संबंधः नंदकिशोर॥

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जी–२० शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। भारत ने जी–२० के मंच से पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम के साथ विश्व शांति और वैश्विक समृद्धि का संदेश दिया है‚ जो सर्वथा नूतन और अनुपम है। श्री यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के वैश्विक संबंधों में मजबूती आयी है। वैश्विक फलक पर भारत की विश्वसनीयता बढी है‚ इसी का परिणाम है कि विश्व के छोटे–बडे सभी देश भारत के सामने मित्रता के लिए हाथ बढा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि जी–२० शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ‚ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दुनिया की जीडीपी में जी–२० की हिस्सेदारी ८५ फीसदी है। इसके अलावा जी–२० देशों में दुनिया का कुल ८५ फीसदी प्रोडक्शन होता है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में समूह देशों की हिस्सेदारी ७५ फीसदी है। इसलिए जी– २० के देश पूरी दुनिया की फिजा बदलने की ताकत रखते हैं॥।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
आज देवघर दौरे पर लालू यादव, बाबा धाम में करेंगे दर्शन

आज देवघर दौरे पर लालू यादव, बाबा धाम में करेंगे दर्शन

दिल्ली में G-20 सम्मिट और राहुल का यूरोप जाना -ये इत्तेफाक तो नहीं हो सकता!

दिल्ली में G-20 सम्मिट और राहुल का यूरोप जाना -ये इत्तेफाक तो नहीं हो सकता!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend