ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज गया में 120 करोड़ की लागत से बने धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
September 8, 2023
in मुख्यमंत्री
0
आज गया में 120 करोड़ की लागत से बने धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CM नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर 11 बजे गया पहुंचेंगे। वह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक यहीं रहेंगे। इस दौरान वे सबसे पहले बिपार्ड में जाएंगे और वहां भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद फल्गु नदी पर बने बाइपास पुल पहुंचेंगे और पुल के पास से विष्णुपद को जाने के लिए चौड़ा रास्ता बनाए जाने के प्रस्ताव की हकीकत जानेंगे।

सूत्रों का कहना है कि चौड़ा रास्ता निर्माण कराए जाने की मुख्यमंत्री घोषणा भी करेंगे। क्योंकि इस मसौदे की ड्राफ्टिंग हो चुकी है। बस मुख्यमंत्री की मुहर बाकी है जो निरीक्षण के साथ ही पूरी हो जाएगी।

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

इसके बाद मुख्यमंत्री सीता कुंड जाएंगे और मां सीता पथ का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नाव से रबर डैम होते हुए विष्णुपद मंदिर जाएंगे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद वे कोलरा अस्पताल परिसर पहुंचेंगे और यहां वे 1180 बेड की बहुमंजिला धर्मशाला का शिलान्यास रखेंगे। यह धर्मशाला 120 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बोधगया के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां मुचलिन्द सरोवर का निरीक्षण करेंगे और फिर महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। पूजा अर्चना के बाद बीटीएमसी के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन के बाद नीतीश कुमार बोधगया स्थित कांवेंशन सेंटर जाएंगे और समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राजकीय मेला पितृ पक्ष की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

राज्य में नए शहर बसेंगे, ग्रामीण सड़कें दो लेन की होंगी : नीतीश

राज्य में नए शहर बसेंगे, ग्रामीण सड़कें दो लेन की होंगी : नीतीश

by UB India News
January 25, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसके...

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे

by UB India News
January 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में है. जिला प्रशासन की ओर से बरौली प्रखंड में...

Next Post
भारत मंडपम पहुंचे विदेशी मेहमानों का हुआ ‘रेड कार्पेट वेलकम , पीएम मोदी राष्ट्राध्यक्षों का किये स्वागत

भारत मंडपम पहुंचे विदेशी मेहमानों का हुआ 'रेड कार्पेट वेलकम , पीएम मोदी राष्ट्राध्यक्षों का किये स्वागत

जी20 शिखर सम्मेलन : क्लाइमेट एक्शन, मीटिंग, स्पेशल डिनर….आज G20 के पहले दिन का एजेंडा

जी20 शिखर सम्मेलन : क्लाइमेट एक्शन, मीटिंग, स्पेशल डिनर....आज G20 के पहले दिन का एजेंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend