ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी ब्रिक्स में शामिल होने साउथ अफ्रीका पहुंचे, कहा- भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा

UB India News by UB India News
August 24, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
PM मोदी ब्रिक्स में शामिल होने साउथ अफ्रीका पहुंचे, कहा- भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बन जाएगा। PM मोदी आज ब्रिक्स देशों के लीडर्स के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

ये खबर अहम क्यों है: 14 साल पहले 2009 में बने ब्रिक्स समूह की बैठक इस बार काफी अहम मानी जा रही है। इसकी वजह इस संगठन का सदस्य बनने के लिए मची होड़ है। लगभग 40 देशों ने संगठन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। इनमें सऊदी अरब, तुर्किये, पाकिस्तान और ईरान भी शामिल हैं। दुनिया की आबादी में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी 42%, GDP में 27% और ग्लोबल ट्रेड में 18% है।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

BRICS Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी इस समय ब्रिक्स समूह के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स (BRICS) बिजनेस फोरम को संबोधित किया. ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता वाले समूह ब्रिक्स का यह वर्ष 2019 के बाद पहला ऐसा सम्मेलन है, जिसमें सभी नेता व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया की वृद्धि का इंजन बनेगा.
  2. प्रधानमंत्री ने यहां ब्रिक्स ‘बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग’ को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों  ‘‘मिशन-मोड” में किए गए सुधारों ने भारत में कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर बनाया है. देश ने आपदाओं और कठिनाइयों को आर्थिक सुधार के अवसरों में बदल दिया है.
  3. पीएम ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन और दिवाला एवं दिवालियापन संहिता के कारण निवेशक का भरोसा बढ़ा है. भारत के लोगों ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है.
  4. पीएम मोदी ने सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान समेत अन्य सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि भारत अब लालफीताशाही को हटाकर लाल कालीन बिछा रहा है. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पीएम ने कहा कि उनकी सरकार एक नए भारत की नींव रख रही है.
  5. कारोबारियों को भारत की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत ने रक्षा तथा अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों को निजी निवेश के लिए खोला है और साजोसामान लागत में कमी आने के कारण विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है.
  6. पीएम का कहना है कि उनकी सरकार भारत को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, हरित हाइड्रोजन, हरित अमोनिया जैसे क्षेत्रों में वैश्विक विनिर्माण केंद्र (हब) बनाने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘यह जाहिर है कि इससे भारत में नवीनीकरण प्रौद्योगिकी के लिए एक बड़ा बाजार उत्पन्न होगा.”
  7. यूपीआई मंच का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारत में हर जगह UPI का उपयोग किया जा रहा है. सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन भारत में होता है. उन्होंने कहा कि भारत में रेहड़ी-पटरी वालों से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है.
  8. डिजिटल लेनदेन के मोर्चे पर भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और फ्रांस जैसे देश यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) मंच में शामिल हो रहे हैं और ब्रिक्स देशों के साथ भी इस पर काम करने की असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) एक साथ मिलकर वैश्विक कल्याण खासतौर से ‘ग्लोबल साउथ’ में अहम योगदान दे सकते हैं.
  9. पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “आज, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. पिछले 9 सालों में, लोगों की आय लगभग दोगुनी हो गई है. पीएम ने कहा कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर भारत ने वित्तीय समावेशन की ओर एक बड़ा कदम उठाया है और ग्रामीण महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा फायदा मिला है.उन्होंने कहा कि 360 अरब डॉलर से अधिक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) हुआ है जिससे सेवा आपूर्ति में पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार और बिचौलिए कम हुए हैं.
  10. इसके आगे पीएम ने कहा कि भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. देश में खुल रहे निवेश के नए अवसरों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले वर्षों में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हुई है. रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों को निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया गया है.”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में देखेंगे चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग, इसरो से वर्चुअली जुड़ेंगे

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में देखेंगे चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग, इसरो से वर्चुअली जुड़ेंगे

चंद्रयान-3 के लिए आज इतिहास बनाने का मौका

चंद्रयान-3 के लिए आज इतिहास बनाने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend