ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी चर्चा जारी, गृह मंत्री अमित शाह शाम 5 बजे अपनी बात रखेंगे. स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारामन भी बोलेंगी.

UB India News by UB India News
August 10, 2023
in सांसद
0
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी चर्चा जारी, गृह मंत्री अमित शाह शाम 5 बजे अपनी बात रखेंगे. स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारामन भी बोलेंगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज दूसरा दिन है और आज राहुल गांधी सरकार को घेर सकते हैं। हालांकि राहुल को लोकसभा में कल ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करनी थी लेकिन  कांग्रेस ने ऐन वक्त पर राहुल गांधी की जगह गौरव गोगोई को आगे कर दिया था। आज राहुल मोर्चा संभाल सकते हैं और राहुल को जवाब देने के लिए अमेठी से सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बोल सकती हैं।  निर्मला सीतारमण और अमित शाह भी आज चर्चा में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आज राज्यवर्धन सिंह राठौर, रामकृपाल यादव और लॉकेट चटर्जी का नाम भी आज बोलने वालों की लिस्ट में है।

कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछे 3 सवाल

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस सांसद गोरव गोगोई ने कहा, “गृह मंत्री आज संसद में अपनी बात रखेंगे. गृह मंत्री से मेरा सवाल है- 1. उन्होंने मणिपुर जाकर एक कमिटी गठित की थी तो उस कमिटी ने अब तक क्या काम किया? 2.अमित शाह ने एक और पीस कमिटी बनाई थी उन्होंने कितनी बेठक की? 3. मणिपुर के गृह विभाग ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज की है और असम राइफल्स अमित शाह (गृह मंत्रालय) के अधीन है तो यह कैसा काम डबल इंजन सरकार कर रही है?”

अल्पसंख्यकों को गुमराह करके वोट बैंक की हो रही राजनीति- बीजपी सांसद निशिकांत दुबे

बीजपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “इन 75 सालों में कांग्रेस और उनके समर्थन वाली पार्टियों ने देश को तीन चीजें दीं जो देश को दीमक की तरह खा रही हैं. एक है वंशवाद…दूसरा है भ्रष्टाचार… तीसरा है तुष्टीकरण… अल्पसंख्यकों को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति हो रही है और वे देश में नीतियों को लागू नहीं होने दे रहे.”

अधीर रंजन बोले- मोदी की सरकार के नुमाइंदे राहुल गांधी से क्यों डरते हैं?

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “वे (बीजेपी) देश के बारे में नहीं सोचते, समाज के बारे में नहीं सोचते, मणिपुर के बारे में नहीं सोचते. सिर्फ राहुल गांधी और उनके परिवार को गाली देना ही उन्हें आता है. मोदी और मोदी की सरकार के सारे नुमाइंदे राहुल गांधी से इतना क्यों डरते हैं…’

राहुल गांधी आज लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर रखेंगे अपनी बात

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जानकारी दी है, ”राहुल गांधी आज सदन में बोलेंगे. वह आज हमारी तरफ से (सदन में) 12 बजे बोलना शुरू करेंगे.”

‘परिवारवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 1942 में अंग्रेज़ों भारत छोड़ो का नारा दिया था और QUIT INDIA मूवमेंट की शुरुआत हुई. प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है जिसमें तीन बातें कही गई हैं- परिवारवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो. अगर देश के लोकतांत्रिक अस्तित्व को बचाना है तो इन तीनों को भारत छोड़ना होगा.

क्विट इंडिया मूवमेंट की बरसी पर संसद में बीजेपी सांसदों का प्रदर्शन

आज 9 अगस्त है. आज ही के दिन साल 1942 में महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था. संसद भवन परिसर में बीजेपी सांसदों का क्विट इंडिया मूवमेंट की बरसी पर प्रदर्शन शुरू हो गया है.

राहुल गांधी आज लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने की उम्मीद

लोकसभा में आज भी अविश्वास प्रस्ताव पर जारी रहेगी. सूत्रों से खबर मिली है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने की उम्मीद है और उनकी जगह उनकी बहन प्रियंका गांधी बांसवाड़ा में एक रैली में भाग लेने के लिए राजस्थान का दौरा करेंगी. प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने के बाद राहुल गांधी चुनावी राज्य राजस्थान में रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो हो सकते हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार और विपक्ष दोनों ही तैयारियों में जुट गए हैं. दोनों गुटों की ओर से रणनीतियां बन रही हैं. ऐसे में संसद को दोनों पक्ष बड़ा मंच मान रहे हैं. ऐसे में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में कल शुरू हुई चर्चा आज भी जारी रहेगी.

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जोरदार चर्चा देखने को मिल रही है. प्रस्ताव पेश करते हुए सबसे पहले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा से लेकर विदेश नीति तक के मुद्दे पर सरकार को घेरा. गौरव गोगोई ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी तोड़ने के लिए लाया गया है.

एक तरफ विपक्ष लगातार मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है तो वही सदन में बीजेपी सांसद निशीकांत दुबे ने INDIA गठबंधन पर हमला बोला. कहा- पीएम बोलते हैं कि ये अविश्वास प्रस्ताव नहीं, ये अपोजिशन में विश्वास प्रस्ताव है कि कौन किसके साथ है.

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी हंगामा देखने को मिलेगा. जानकारी के मुताबिक बीजेपी की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देंगी. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी भी आज सदन में बोल सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस LIVE: राहुल का वार और स्मृति का पलटवार! लोकसभा में आज दिखेगा असली ऐक्शन

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस LIVE: राहुल का वार और स्मृति का पलटवार! लोकसभा में आज दिखेगा असली ऐक्शन

लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के मिलने-जुलने के कई हैं मायने

लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के मिलने-जुलने के कई हैं मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend