ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाघों का अमृतकाल …….

UB India News by UB India News
August 2, 2023
in Lokshbha2024, हास्य - व्यंग
0
बाघों का अमृतकाल …….

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश एक बार फिर ‘बाघ राज्य’ यानी टाइगर स्टेट के नाम से जाना जाएगा। यहां बाघों की आबादी ५२६ से बढ़कर ७८५ पहुंच गई है‚ जो सभी प्रांतों में सबसे ज्यादा है। देश में अब बाघों की कुल संख्या ३६८२ हो गई है। बीती सदी में जब बाघों की संख्या कम हो गई तब मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पैरों के निशान के आधार पर बाघ गणना प्रणाली को शुरुआती मान्यता दी गई थी। ऐसा माना जाता है कि हर बाघ के पंजे का निशान अलग होता है और इन निशानों को एकत्र कर बाघों की संख्या का आकलन किया जा सकता है। कान्हा के पूर्व निदेशक एचएस पवार ने इसे एक वैज्ञानिक तकनीक माना था‚ लेकिन यह तकनीक उस समय मुश्किल में आ गई‚ जब ‘साइंस इन एशिया’ के मौजूदा निदेशक के उल्लास कारंत ने बेंगलुरु की वन्य जीव सरंक्षण संस्था के लिए विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में बंधक बनाए गए बाघों के पंजों के निशान लिए और विषेशज्ञों से इनमें अंतर करने के लिए कहा। इसके बाद पंजों के निशान की तकनीक की कमजोरी उजागर हो गई और इसे नकार दिया गया। इसके बाद ‘कैमरा ट्रैपिंग’ का एक नया तरीका पेश आया। इसमें जंगली बाघों की तस्वीरें लेकर उनकी गणना की जाती थी। ऐसा माना गया कि प्रत्येक बाघ के शरीर पर धारियों का प्रारूप उसी तरह अलग–अलग है‚ जैसे इंसान की अंगुलियों के निशान अलग–अलग होते हैं। इस तकनीक द्वारा गिनती सामने आने पर बाघों की संख्या नाटकीय ढंग से घट गई थी‚ जो अब बढ़ रही है। बाघों की संख्या इसलिए बढ़ पाई क्योंकि इनकी बसाहट की बाधाएं दूर करने युद्ध स्तर पर प्रयास किए गए। मध्य प्रदेश में २०१० से २०२२ के बीच बाघ संरक्षण क्षेत्र में आने वाले करब २०० ग्रामों का विस्थापन किया गया। सबसे अधिक ७५ सतपुड़ा बाघ संरक्षण क्षेत्र से हटाए गए। वनों से गांव हटे तो ग्रामों और खेतों की जमीन में घास के मैदान और तालाब विकसित किए गए‚ इससे हिरण शाकाहारी प्राणियों को अनुकूल वातावरण के साथ पर्याप्त आहार की आसान सुविधा भी मिल गई। नतीजतन शाकाहारी वन्य जीवों की संख्या बढ़ती चली गई। लिहाजा शिकार का बढ़ा क्षेत्र बाघों को मिल गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
जातीय गणनाः बिहार सरकार को राहत नहीं

बिहार सरकार ने जातीय गणना मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट, दूसरे राज्यों के लिए बनेगी नजीर!

हरियाणा : मुख्यमंत्री ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की और कंपनियां मांगी

हरियाणा : मुख्यमंत्री ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की और कंपनियां मांगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend