ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरियाणा : मुख्यमंत्री ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की और कंपनियां मांगी

UB India News by UB India News
August 4, 2023
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
हरियाणा : मुख्यमंत्री ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की और कंपनियां मांगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुरुग्राम में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं जारी रहने के बीच हरियाणा सरकार ने बुधवार को केंद्रीय बलों की चार और कंपनियों की मांग की. वहीं, अस्पताल में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जिससे निकटवर्ती नूंह से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या छह हो गई है.
मंगलवार देर रात गुरुग्राम जिले में पांच गोदामों में आग लगा दी गई और मांस की दो दुकानों में तोड़फोड़ की गई. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही भीड़ तितर-बितर हो गई थी.

बुधवार को दो झुग्गियों में आग लगा दी गई और एक चाय की दुकान में तोड़फोड़ की गई. एक अन्य झुग्गी बस्ती में कुछ झोंपड़ियों में तोड़फोड़ की गई. बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई. शर्मा उन 50 से अधिक लोगों में शामिल थे जो सोमवार को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले में घायल हो गए थे.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

मुस्लिम बहुल नूंह में भड़की हिंसा में मरने वालों में दो होम गार्ड सहित पांच लोग शामिल हैं. पड़ोसी गुरुग्राम में एक मस्जिद पर भीड़ के हमले में एक इमाम मारा गया. इस घटना के संबंध में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नूंह हमले को लेकर विहिप और बजरंग दल ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज विरोध प्रदर्शन किया. हरियाणा सीमा पर धरने के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आवाजाही बाधित हो गई.

उच्चतम न्यायालय ने भी बुधवार को संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाने और नफरत फैलाने वाले भाषण पर कार्रवाई करने का आदेश दिया. हालांकि, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एसवी भट्टी की पीठ ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो हिंदू संगठनों द्वारा प्रस्तावित रैलियों को रोकने से इनकार कर दिया.

दिल्ली की सीमा से लगे गुरुग्राम जिले में सोमवार को नूंह में हुई झड़प के बाद आगजनी और तोड़फोड़ के कई मामले सामने आए हैं. अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद को निशाना बनाए जाने के बाद कोई हताहत नहीं हुआ है.

लेकिन कुछ इलाकों में मुस्लिम प्रवासी कामगारों का कहना है कि उन्हें धमकियां मिली हैं और वे घर वापस जाने पर विचार कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के ऑटोरिक्शा चालक ने कहा, ‘‘मंगलवार रात कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर आए और हमें धमकी दी कि अगर हम वहां से नहीं गए तो वे हमारी झुग्गी में आग लगा देंगे. पुलिस रात से ही यहां है लेकिन मेरा परिवार डरा हुआ है और हम शहर छोड़ने वाले हैं.”

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति सुधरने पर हम वापस आ सकते हैं.” पुलिस ने लोगों से ऐसी धमकियों की सूचना करने को कहा है और सुरक्षा का वादा किया है. राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां हरियाणा में तैनात हैं जिनमें से 14 नूंह में, तीन पलवल में, दो गुरुग्राम में और एक फरीदाबाद में है.

हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के मद्देनजर बुधवार को दूसरी इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के मुख्यालय को पुलिस परिसर भोंडसी से नूंह जिले में तुरंत स्थानांतरित करने का फैसला किया. इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद ने एक आदेश जारी किया.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने केंद्र से चार और कंपनियों की मांग की है और हरियाणा स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन की एक बटालियन भी तैनात की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा 41 मामले दर्ज किए गए हैं.

स्थानीय पुलिस ने कहा कि सिर्फ गुरुग्राम में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें ‘जय भारत माता वाहिनी’ संगठन का प्रमुख दिनेश भारती भी शामिल है. दिनेश पर कथित तौर पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वाला वीडियो पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया है.

जिला पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री वाले 50 सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है. गुरुग्राम में मंगलवार रात जलाए गए तीन गोदाम टिकली गांव के पास स्थित हैं और अन्य दो पालम विहार और सेक्टर 70 ए में स्थित हैं. नखडोला गांव के पास झुग्गियों में कुछ युवकों के एक समूह ने तोड़फोड़ की. बादशाहपुर में मांस की दो दुकानों को निशाना बनाया गया.

हिंसा किस वजह से हुई, इस बात पर खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला असहमत दिखे. चौटाला ने मंगलवार को कहा कि जलाभिषेक यात्रा के आयोजकों ने अपेक्षित भीड़ का उचित अनुमान नहीं दिया और संभवतः यही नूंह में हुई घटना का कारण बना. बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने इसका खंडन किया.

उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने जलाभिषेक यात्रा से एक दिन पहले ‘‘दोनों पक्षों” के साथ बैठक की थी और उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से होगा. नूंह, गुरुग्राम और अन्य प्रभावित जिलों में निषेधाज्ञा लागू है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
पवार विपक्ष से अलग लाइन लेने की तैयारी में हैं?

पवार विपक्ष से अलग लाइन लेने की तैयारी में हैं?

अंबुजा सीमेंट ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया

अंबुजा सीमेंट ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend