ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश-लालू और तेजस्वी विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए आज जाएंगे बेंगलुरू

UB India News by UB India News
July 18, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
नीतीश-लालू और तेजस्वी विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए आज जाएंगे बेंगलुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश का जनता दरबार आज, उसके बाद जाएंगे बेंगलुरू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार के बाद बेंगलुरू का रुख करेंगे। वहां आज से विपक्षी पार्टियों की दो दिन की बैठक है।

इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के अलावा JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा और RDJ के राज्यसभा सदस्य मनोज झा शामिल होंगे। ये सभी नेता सोमवार दोपहर पटना से रवाना होंगे।

RELATED POSTS

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

बताया जा रहा है कि इस विपक्षी एकता की बैठक में मोर्चा का नाम, संयोजक का नाम और कॉमन एजेंडा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 17 जुलाई की शाम 6 बजे मीटिंग शुरू होगी। फिर 18 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में 11 बजे से बैठक होगी। इस बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी सभी नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे।

साथ जाएंगे लालू-नीतीश
विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाने के लिए सीएम नीतीश कुमार सोमवार दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा विशेष विमान से बेंगलुरु जायेंगे। बेंगलुरु में आज शाम सोनिया गांधी की ओर से भोज का आयोजन किया गया है।

संयोजक और कॉमन एजेंडा पर होगी चर्चा

विपक्षी एकता की बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बात होने की संभावना है। इसके साथ ही कॉमन एजेंडा, मोर्चा का नाम और संयोजक के नाम पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है। पटना में हुई बैठक में यह साफ हो चुका है कि विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ वन-टू-वन सीटों पर चुनाव लडे़ंगी।

हालांकि, पटना में हुई बैठक के बाद लेफ्ट नेता डी राजा ने पीडीए यानी पेट्रियोटिक डेमोक्रेटिक एलाएंस का नाम सुझाव के रूप में बताया था। वहीं, संयोजक को लेकर सीएम नीतीश कुमार और एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम की चर्चा है। इन दोनों नेताओं में से किसी एक को संयोजक बनाया जा सकता है।

यह बैठक देश के लिए है- कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी कहते हैं कि बेंगलुरु की बैठक सिर्फ किसी गठबंधन या राजनीतिक दलों की बैठक नहीं है, बल्कि यह बैठक देश के लिए है। चीन के सामने घुटने टेकने वाली और खरबों रुपए मित्रों को सौंपने वाली सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि 2024 में बीजेपी को हराना है और देश को बचाना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमा ……………….

by UB India News
July 29, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे...

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

बांकीपुर में वोटिंग कल, 3.79 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम…………….

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले जनसुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना...

Next Post
राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है, आज जिस भाषा का इस्तेमाल…

आज बैठक में शामिल नहीं होंगे शरद पवार

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, सेंसेक्स 66,310 और निफ्टी ने 19,641 का स्तर छुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend