ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज बैठक में शामिल नहीं होंगे शरद पवार

UB India News by UB India News
July 18, 2023
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है, आज जिस भाषा का इस्तेमाल…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी का किला भेदने के लिए एकजुट हुई विपक्षी पार्टियां  ( Bengaluru Opposition Meeting ) आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर इकट्ठा हो रही हैं. यहां विपक्षी पार्टियों की दो दिवसीय बैठक होनी है. लेकिन संयुक्त विपक्षी दलों की बैठक से पहले खबर आई है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार आज इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे. आपको बता दें कि शरद पवार इससे पहले पटना में 23 जून को हुई विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में शामिल हुए थे.

NCP प्रवक्ता ने क्या दिया बयान

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बेंगलुरु की विपक्षी दलों की बैठक में आज शरद पवार क्यों शामिल नहीं हो रहे हैं, एनसीपी ने इसकी कोई वजह तो नहीं बताई है. लेकिन बताया है कि शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले कल विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे. एनसीपी के प्रवक्ता महेश तापसे ने ट्वीट में बताया कि पार्टी चीफ और सुप्रिया सुले कल यानी 18 जुलाई को बैठक में शामिल होंगे.

इस बार कांग्रेस कर रही अगुवाई

आपको बता दें कि पिछली बार 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक की अगुवाई बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की थी, लेकिन इस बार इस बैठक के केंद्र में कांग्रेस रहेगी. क्योंकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए बैठक भी बेंगलुरु में ही आयोजित की गई है. खास बात यह है कि पिछली बैठक में कांग्रेस की और से जहां राहुल गांधी शामिल हुई थे, वहीं इस बार मीटिंग की कमान सोनिया गांधी थामी हैं. मैसेज क्लियर है कि विपक्षी पार्टियों के इस गठबंधन की अगुवाई कांग्रेस ही करेगी और चेहरे के रूप में राहुल गांधी आगे होंगे.

बैठक में शामिल होने के लिए 26 दलों के भेजा न्यौता

सोनिया के इस मीटिंग में शामिल होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि उनको गठबंधन के सफल नेतृत्व का लंबा अनुभव है. 2004 में कई पार्टियों को शामिल कर बनाए गए संयुक्त प्रगतिशील गठबंध ( सप्रंग ) का उन्होंने दस सालों तक सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था. इसके साथ ही ममता बनर्जी समेत कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिनकी ट्यूनिंग राहुल से मेल नहीं खाती लेकिन उनको सोनिया गांधी के साथ खड़े होने में कोई परहेज नहीं है. कांग्रेस द्वारा बेंगलुरु में बुलाई गई बैठक के लिए 25 दलों को आमंत्रित किया गया है.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बेगंलुरु में होने जा रही विपक्षी पार्टियों के इस बैठक की बात करें तो आज कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. जिनमें 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति, गठबंधन का संयोजक, सीट मैनेजमेंट और न्यूनतम साक्षा कार्यक्रम आदि शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, सेंसेक्स 66,310 और निफ्टी ने 19,641 का स्तर छुआ

2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ……….

2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend