ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनडीए में चिराग की एंट्री के बाद महागठबंधन को होगा नुकसान!

UB India News by UB India News
July 16, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
एनडीए में चिराग की एंट्री के बाद महागठबंधन को होगा नुकसान!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) को पत्र लिखा है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए (NDA) के घटक दलों की बैठक 18 जुलाई को बैठक होगी. इस बैठक में चिराग पासवान भी शामिल होंगे. जेपी नड्डा (JP Nadda) के इस पत्र के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. चिराग पासवान को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का ‘हनुमान’ कहा जाता है. चिराग पासवान एनडीए गठबंधन में रहकर और गठबंधन से बाहर रहकर भी बीजेपी (BJP) का सहयोग करते रहे हैं. 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खेल को बिगाड़ दिया था. वहीं, चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने के बाद महागठबंधन की चिंता बढ़ जाएगी. इन दिनों बिहार में चिराग पासवान को अपार समर्थन मिल रहा है.

बिहार में चिराग की है काफी लोकप्रियता
बिहार के लगभग 56 फीसदी वोटर्स 18 से 40 साल के बीच के आयु समूह के हैं. चिराग पासवान बिहार के ही नहीं देश में उभरते हुए एक युवा नेता हैं. बिहार में इनकी लोकप्रियता काफी है. तेजस्वी, चिराग, कन्हैया, पीके के बाद, बीजेपी ने भी इस सच को समझते हुए एक युवा, सम्राट चौधरी को राज्य की कमान सौंपी है. नीतीश कुमार के बाद बिहार को एक युवा मुख्यमंत्री मिले तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. चिराग पासवान की पार्टी की पकड़ सभी जातियों में है. चिराग को सभी जाति के लोग पसंद करते हैं.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

चिराग के रणनीति में फंस चुके हैं नीतीश
2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया और ज्यादातर ऐसी सीटों पर उम्मीदवार दिए जहां से जेडीयू के उम्मीदवार मैदान में थे. हालांकि यह भी कहा गया कि वे यह सब बीजेपी के इशारे पर कर रहे थे. नतीजा यह हुआ कि करीब 6 फीसदी वोट पा कर खुद की पार्टी को तो नहीं जीत दिला पाए लेकिन जेडीयू की सीटों की संख्या पिछले चुनाव के मुकाबले 28 कम करने में वे सफल रहे. जेडीयू 43 सीटों पर ही जीत सकी. चिराग के इस खेल से नीतीश कुमार को काफी नुकसान हुआ था.

बिहार पर बीजेपी की है खास नजर
अभी 2024 में लोकसभा चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में बीजेपी बिहार में काफी फोकस की हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार का कई बार दौरा कर चुके हैं. इसके साथ ही बीजेपी इन दिनों नीतीश के खिलाफ वाले सभी नेताओं को भाव दे रही है. इसमें उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी और चिराग शामिल हैं. बीजेपी को चिराग से ज्यादा उम्मीद है. बीजेपी चिराग का करामात 20220 चुनाव में देख चुकी है.

महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
2024 और 2025 चुनाव में बीजेपी चिराग को पिछली बार से ज्यादा सीटें दे सकती है. बीजेपी नीतीश कुमार को पूरी तरह से डैमेज करना चाहती है. इसके लिए बीजेपी एक बार फिर चिराग पासवान पर भरोसा करेगी. बिहार की राजनीति को चिराग पासवान अच्छे से समझते हैं. चिराग पासवान लगातार बिहार के सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं. एक सीटों पर जीत की समीकरण तैयार कर रहे हैं. चिराग के इस समीकरण से बीजेपी को काफी लाभ मिलेगा. चुनावी मैदान में महागठबंधन के खिलाफ चिराग पासवान ऐसे उम्मीदवार को उतारेंगे जो महागठबंधन को मात दे सके. बिहार की राजनीति में चिराग पासवान के अनुभव से बीजेपी की सीट शेयरिंग जीत के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार को एकबार पटखनी दे चुके हैं. इस बार भी महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
तिरंगे’ के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा….

तिरंगे' के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा....

आसमानी आफत की तस्वीरें……

आसमानी आफत की तस्वीरें......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend