ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिन बात का बतंगड़………

UB India News by UB India News
June 10, 2023
in Lokshbha2024, शिक्षा, संपादकीय
0
बिन बात का बतंगड़………

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ल्ली में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का झगड़ा एक बार फिर सामने आ गया। गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्घाटन होना था। सक्सेना और केजरीवाल दोनों उद्घाटन के लिए पहुंच गए। दोनों ने मिलकर उद्घाटन तो कर दिया लेकिन इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जब  ऑडिटोरियम में भाषण शुरू हुआ तो वहां भी नारेबाजी शुरू हो गई। केजरीवाल ने माइक संभाला तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हूटिंग की। जबाव में आम आदमी पार्टी के लोगों ने भी नारे लगाए। कैंपस को लेकर दोनों पक्षों के अपने अपने दावे हैं। इस कैंपस को बनाने का फैसला 2013 में हुआ था, तब केजरीवाल दिल्ली के सीएम नहीं थे। दिसंबर 2014 में इसका शिलान्यास तब की मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने किया था। कैंपस  बनाने में 387 करोड़ रुपये लगे। दिल्ली सरकार की तरफ से 41 करोड़ रुपये दिए गए। आम आदमी पार्टी का दावा है कि भले ही इसका शिलान्यास केंद्र ने करवाया हो लेकिन इसे बनवाया दिल्ली सरकार ने है। मुझे लगता है विश्व विद्यालय के कैंपस के उद्घाटन के अवसर को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए था। दोनों पार्टियों के समर्थकों को इस समारोह में नारे लगाने की जरूरत नहीं थी। उपराज्यपाल ने उद्घाटन किया, मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया, तो इतनी हाय तौबा किस बात की? कैंपस का उद्घाटन कौन करता है, इससे वहां  पढ़ने वाले विद्यार्थियों को क्या फर्क पड़ता है? ध्यान तो इस बात पर देना चाहिए था कि कैंपस में पढ़ने वालों को और पढ़ाने वालों को अच्छी सुविधाएं मिल पाती हैं या नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

Next Post
अजीत पवार चित………..

अजीत पवार चित...........

NCP में बड़ा फेरबदल, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने नए कार्यकारी अध्यक्ष

NCP में बड़ा फेरबदल, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने नए कार्यकारी अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend