ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NCP में बड़ा फेरबदल, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने नए कार्यकारी अध्यक्ष

UB India News by UB India News
June 11, 2023
in खास खबर
0
NCP में बड़ा फेरबदल, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने नए कार्यकारी अध्यक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. एनसीपी ने दो कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की है. इसमें सुप्रिया सोले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही सुप्रिया सोले को पंजाब और हरियाणा का प्रभारी भी नियुक्त किया है. वहीं, प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुनील तटकरे को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. इसके साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया है. बता दें कि हाल में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.उसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार अध्यक्ष बनेंगे, लेकिन शरद पवार के समर्थकों और कार्यकार्ताओं ने एनसीपी चीफ से अपना फैसला वापस लेने की मांग की.

समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन भी किया. इसके बाद पवार की पेशकश पर विचार करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई. कमेटी ने भी शरद पवार को अपना इस्तीफा वापस लेने की अपील की.  समर्थकों की  मांग और कमेटी के फैसले को देखते हुए शरद पवार ने इस्तीफा वापस ले लिया. संगठन में बड़े बदलाव होने से अजित पवार को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि शरद पवार ने जब इस्तीफा दिया था तो अजित पवार ने उनके फैसले का स्वागत किया था और उन्होंने कहा था कि पवार साहब का फैसला स्वागतयोग्य है. स्वास्थ्य कारणों से पवार साहब ने इस्तीफा दिया है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति में मिल सकती है बड़ी भूमिका

हालांकि, उस समय भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था. उसके बाद अजित पवार ने कहा था कि पवार साहब को अपने फैसले पर विचार करने के लिए दो से तीन दिन का वक्त देना चाहिए. अजित पवार एनसीपी के अध्यक्ष पद के दाबेदार थे, लेकिन मराठा क्षत्रप शरद पवार ने सुप्रिया सोले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर अजित पवार को झटका दिया है. हालांकि, अजित पवार अभी विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं, लेकिन उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं मिलने को लेकर राजनीति गलियारों में सवाल भी खड़े होने लगे हैं.  हालांकि, जानकारों का कहना है कि शरद पवार ने पहले ही अजित पवार को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंप रखी है. वहीं, बेटी सुप्रिया सोले को दिल्ली की राजनीति में रखे हुए हैं. एनसीपी ने महाराष्ट्र में अभी किसी भी तरह का बदलवा नहीं किया है. माना जा रहा है कि बदलाव के समय एनसीपी अजित पवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है.

एनसीपी का स्थापना दिवस

बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का शनिवार को 24वां स्थापना दिवस है. शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी का गठन किया था. महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार का दबदबा है. बीजेपी से अलग होकर शिवसेना ने एनसीपी से हाथ मिलाया था. उसके बाद एनसीपी की अगुवाई में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने सरकार बनाया. इसमें कांग्रेस भी शामिल थी. हालांकि, शिवसेना से शिंदे गुट के अलग हो जाने के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
शिक्षा से ज्ञान, दीक्षा से संस्कार मिलता है : राजनाथ सिंह

शिक्षा से ज्ञान, दीक्षा से संस्कार मिलता है : राजनाथ सिंह

एकजुट विपक्ष कर सकता है 2024 में चमत्कार: शत्रुघ्न सिन्हा

एकजुट विपक्ष कर सकता है 2024 में चमत्कार: शत्रुघ्न सिन्हा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend