ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिशन 24′ के लिए नीतीश के ‘चाणक्य’ बनेंगे लालू! , देश की राजनीति को देंगे नई दिशा

UB India News by UB India News
April 29, 2023
in पटना, ब्लॉग, राजद
0
मिशन 24′ के लिए नीतीश के ‘चाणक्य’ बनेंगे लालू! , देश की राजनीति को देंगे नई दिशा

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) की बिहार वापसी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. कहा जा रहा है कि पटना में इस बार लालू यादव राजनीतिक रूप से काफी एक्टिव रहेंगे. सूत्रों के अनुसार लालू यादव सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ अलग से बैठक करेंगे. इस बैठक में 2024 (Lok Sabha Election 2024) में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी. इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि कितने दलों को राष्ट्रीय स्तर पर साथ लाना है. बिहार में महागठबंधन के दलों जेडीयू, कांग्रेस, सीपीआई एम एल, सीपीआई, सीपीएम, ‘हम’ के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें 2024 चुनाव की रणनीति, सीट शेयरिंग इत्यादि पर चर्चा होगी.

आनंद मोहन की रिहाई पर गरमाई बिहार की राजनीति

बताया जा रहा है कि आरजेडी नेताओं के साथ ही लालू यादव बैठक करेंगे, जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी. आरजेडी की प्रदेश की नई टीम का गठन भी हुआ है. मंत्रिमंडल विस्तार पर भी नीतीश से बातचीत कर सकते हैं लालू यादव का बिहार दौरा इस बार बहुत ही अहम माना जा रहा है. वहीं, वह ऐसे समय में बिहार आ रहे आए हैं जब आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है. साथ में महागठबंधन में शामिल वाम दल अरवल के भदासी कांड के टाडा बंदियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं. महागठबंधन में टकरार दिख रहा है.

बीजेपी कर रही है सवाल

लालू यादव ऐसे वक्त में बिहार पहुंचे हैं, जब बिहार में आनंद मोहन की रिहाई पर बीजेपी आरजेडी सुप्रीमो पर और नीतीश कुमार पर ही गंभीर आरोप लगा रही है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव ने फंसाया, एफआईआर फाड़ कर फिर आनंद मोहन पर एफआईआर करवाई. ऐसे में लालू यादव से पूछें कि आनंद मोहन को फंसाने का काम क्यों किया? अब ऐसे में जब लालू यादव बिहार आए हैं तो सियासी घमासान मचना तय है. बयानबाजी भी जोरों पर हो रही है.

विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार हैं आगे

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीतिक तैयारी शुरू हो गई है.लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद हाल ही में नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. हालांकि बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई ने नीतीश और ममता की बैठक को अधिक महत्व नहीं दिया. वहीं, नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम अब लालू यादव के आने के बाद तेज हो सकती है.

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश जगदानंद सिंह ने पटना में एनबीटी से बातचीत में कहा कि लालू यादव ने हमेशा देश को सही दिशा में ले जाने का प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि देश खतरे में पड़ चुका हैं, धार्मिक उन्मादियों के कारण खतरे में पड़ गया है, ऐसे में सभी लोग लालू यादव की ओर देख रहे हैं। इससे पहले भी लालू प्रसाद ने धार्मिक उन्मादियों से देश को बचाने का काम किया है। लालू यादव की बराबर इच्छा रही हैं, दंगाईयों से देश को बचाया जा सके।

आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू यादव ने वर्षां पहले बीजेपी को ‘भारत जलाओ पार्टी’ बताया था, अब ये बातें सही साबित हुई हैं। लालू यादव चाहते हैं कि सभी लोग एक साथ मिलजुलकर रहे। कुछ लोग उन्हें अपने रास्ता का रोड़ा समझ रहे हैं, उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही हैं, लेकिन आरजेडी और लालू यादव अपने मिशन में सफल रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
जुबान फिसली और सत्ता गई , खड़गे का ‘जहरीला सांप’ बयान कहीं कांग्रेस पर ही न कर दे ‘जहरीला’ असर

जुबान फिसली और सत्ता गई , खड़गे का 'जहरीला सांप' बयान कहीं कांग्रेस पर ही न कर दे 'जहरीला' असर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी की ताकत, कमजोरी, अवसर और जोखिम… जिन पर टिका है प्रदर्शन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी की ताकत, कमजोरी, अवसर और जोखिम... जिन पर टिका है प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend