ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जुबान फिसली और सत्ता गई , खड़गे का ‘जहरीला सांप’ बयान कहीं कांग्रेस पर ही न कर दे ‘जहरीला’ असर

UB India News by UB India News
April 29, 2023
in राजनीति
0
जुबान फिसली और सत्ता गई , खड़गे का ‘जहरीला सांप’ बयान कहीं कांग्रेस पर ही न कर दे ‘जहरीला’ असर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी सांसद (BJP) और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का बयान कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा. वास्तव में तेजस्वी सूर्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें खड़गे ने ‘मोदी एक जहरीले सांप की तरह’ कहा था. गौरतलब है कि गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक (Karnataka) के गडग में एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान कहा था, ‘मोदी एक जहरीले सांप की तरह है. अगर आपको लगता है कि यह जहर है या नहीं और आप इसे चाटते हैं, तो आप मर जाएंगे. आप सोच सकते हैं: क्या यह जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं. उन्होंने इसे दिया है और हम इसे चख कर देखेंगे. यदि आप इसे चाटते हैं तो आप पूरी तरह से सो रहे हैं.’ आश्चर्य की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस वक्त व्यक्तिगत हमले की जरूरत ही नहीं थी. वह भी ऐसे समय जब राजनीतिक पंडितों के मुताबिक आगामी कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस भाजपा पर बढ़त बनाए हुए है. एक नहीं बार-बार देखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमलों के बाद कांग्रेस (Congress) को कभी फायदा नहीं हुआ है.

कांग्रेस के पीएम मोदी पर निजी हमले

RELATED POSTS

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

  • 2007 में कांग्रेस का ‘मौत का सौदागर’ हो या 2019 में ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी हो, कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं ने ऐसे निजी हमलों का कभी भी प्रतिसाद नहीं दिया है. 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त हासिल थी. इसके बावजूद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उस वक्त गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और 2002 के गोधरा दंगों के संदर्भ में उन्हें ‘मौत के सौदागर’ कहा. मोदी ने इसका फायदा उठाया और बीजेपी गुजरात में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट आई.
  • इसके बाद नरेंद्र मोदी 2014 के आम चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, जब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने उनके खिलाफ ‘चाय वाला’ शब्द का इस्तेमाल किया. भाजपा ने ‘चाय पे चर्चा’ अभियान चलाकर इसका फायदा उठाया. नतीजतन भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए को उखाड़ फेंका और केंद्र की सत्ता में आ गई.
  • 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का जिम्मा फिर से मणिशंकर अय्यर ने संभाला. उन्होंने पीएम मोदी को ‘नीच आदमी’ कह डाला. मोदी जो तब प्रधानमंत्री थे ने अय्यर की टिप्पणी को जातिवादी गाली में बदल दिया और भाजपा के लिए सहानुभूति की लहर पैदा कर दी. गुजरात में बीजेपी की फिर सत्ता में वापसी हुई.
  • इसी तरह 2019 के आम चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है ‘ का सहारा लिया था. उन्होंने इसका इस्तेमाल राफेल सौदे का संदर्भ में किया था, जिसमें कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. इस पर भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के साथ राहुल के हमले का मुकाबला किया और भारी जीत के बाद सत्ता में लौट आई.
  • इस कड़ी में गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पीएम मोदी के खिलाफ पहली टिप्पणी नहीं थी. उन्होंने 2022 में उन्हें ‘रावण’ कहा था. वह भी गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान, जिसे फिर से भाजपा ने जीत लिया.

कर्नाटक चुनाव के बीच खड़गे की टिप्पणी 
मल्लिकार्जुन खड़गे की ‘जहरीली सांप’ टिप्पणी, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी मांगी, कई लोगों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा व्यक्तिगत हमलों की श्रृंखला के हिस्से के रूप में देखी गई है. हालांकि इसके समय ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि इस तरह के हमलों ने कभी भी कांग्रेस को चुनावी लाभ नहीं दिया. माना जाता है कि इससे कर्नाटकविधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावना को नुकसान पहुंचा है. बीजेपी सांसद और बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शायद इसी बात का संकेत गुरुवार को दे रहे थे. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘यह कर्नाटक चुनाव में एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा. यहां के लोग किसी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करते हैं, हमारे सबसे प्यारे पीएम को छोड़ दें. बस इंतजार करें और देखें कि 10 मई को कांग्रेस के ताबूत पर आखिरी कील कैसे ठोकी जाएगी.’

अटल बिहारी वाजपेयी हार गए थे चुनाव
साल था 1962 और देश में तीसरे आम चुनाव की घोषणा हो गई थी. जनसंघ के टिकट पर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से अटल बिहारी वाजपेयी मैदान में थे. वाजपेयी 1957 में इस सीट से कांग्रेस के हैदर हुसैन को हरा चुके थे.

जवाहर लाल नेहरू ने वाजपेयी को हराने के लिए सुभद्रा जोशी को मैदान में उतार दिया. जोशी बलरामपुर में सक्रिय हो गईं और गली-गली प्रचार करने लगी. जोशी क्षेत्र में बारहों मास, तीसो दिन ( 12 महीने और 30 दिन) सेवा करने का संकल्प ले रही थी.

सुभद्रा जोशी पर पलटवार के दौरान ही वाजपेयी की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि महिलाएं महीने में कुछ दिन सेवा नहीं कर सकती हैं, फिर सुभद्रा जी कैसे हमेशा यहां सेवा करने का दावा कर रही हैं?

जोशी और कांग्रेस ने इसे महिला अपमान से जोड़ दिया. वाजपेयी सफाई देते रहे, लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने में सफल रही. चुनाव के जब नतीजे आए तो अटल बिहारी 2057 वोटों से हार चुके थे. हालांकि, 1967 के चुनाव में वाजपेयी ने सुभद्रा जोशी को भारी मतों से हराया था.

2007 में सोनिया गांधी का विवादित बयान
गुजरात में 2007 में चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने भाषण में मौत का सौदागर शब्द का प्रयोग किया. सोनिया के इस बयान को बीजेपी में गुजरात अस्मिता से जोड़ा और मुद्दा बना दिया. सोनिया गांधी ने यह बयान गुजरात दंगे के संदर्भ में दिया था.

मोदी के खिलाफ मौत का सौदागर वाला यह बयान गुजरात चुनाव में कांग्रेस को भारी पड़ा. कांग्रेस 59 सीटों पर सिमट गई, जबकि बीजेपी को रिकॉर्ड 117 सीटें मिली. चुनाव में जीत के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने.

मणिशंकर अय्यर के बयान ने कांग्रेस को डुबोया
गोवा अधिवेशन के बाद बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को पीएम का दावेदार घोषित कर दिया. इधर, कांग्रेस भी चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक बुलाया. इसी बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने एक विवादित बयान दे दिया.

अय्यर ने कहा कि मोदी का दिल्ली में कोई काम नहीं है, अगर वे चाय बेचने आना चाहते हैं तो बेशक आ जाएं. बीजेपी ने अय्यर के इस बयान को चाय वालों की बेज्जती से जोड़ दिया.

2014 के चुनाव में बीजेपी ने चाय पर चर्चा और चाय वाला पीएम जैसे कैंपेन की शुरुआत की. अय्यर का बयान कांग्रेस को 44 सीटों पर पहुंचा दिया. बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आ गई.

भागवत और मोदी का बयान पड़ा भारी
2014 में लोकसभा चुनाव और उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड समेत कई राज्यों में जीतने के बाद बीजेपी को बिहार में बड़ा झटका लगा था. दरअसल, बिहार चुनाव 2015 में लालू यादव और नीतीश कुमार की पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.

इसी बीच नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के राजनीतिक डीएनए पर सवाल उठाया. इधर, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात कह दी. महागठबंधन ने दोनों बयान को जमकर भुनाया.

नीतीश कुमार और उनकी पार्टी डीएनए के बयान को लेकर एक अभियान भी चलाया. इसके तहते बिहार के लोगों से नाखून और केस काटकर उसे जमाकर दिल्ली भेजने की बात कही.

पूरे बिहार चुनाव में डीएनए और आरक्षण का मुद्दा छाया रहा, जिसका नुकसान बीजेपी को चुनाव में हुआ. चुनाव में बीजेपी गठबंधन 60 से भी कम सीटों पर सिमट गई. महागठबंधन 175 सीटों पर जीत दर्ज कर बीजेपी का विजयी रथ रोक दिया.

अय्यर के बयान से बीजेपी को फिर मिली संजीवनी
साल 2017 में गुजरात का चुनाव बीजेपी के लिए काफी कठिन हो गया था. पहली बार कांग्रेस गुजरात में मजबूती से लड़ रही थी. पटेल आंदोलन की वजह से बीजेपी का समीकरण भी गड़बड़ हो गया था. चुनाव में हार की स्थिति को देखते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कमान संभाली.

इसी बीच मणिशंकर अय्यर ने मोदी पर विवादित बयान दे दिया. अय्यर ने कहा- ये आदमी बहुत नीच किस्म का है. इसमें कोई सभ्यता नहीं है और यह किसी भी मौके पर गंदी राजनीति करने से बाज नहीं आता है.

अय्यर के बयान को बीजेपी ने ओबीसी के अपमान से जोड़ दिया. खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता इसका जवाब देगी. अय्यर का यह बयान कांग्रेस के लिए भारी पड़ गया. करीबी मुकाबले में 99 सीटें जीतकर बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई.

दिलीप घोष का ममता पर विवादित टिप्पणी
2021 के बंगाल चुनाव के वक्त नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी का पांव फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने ममता के पांव पर प्लास्टर बांध दिया. प्लास्टर बंधे होने की वजह से उन्होंने व्हीलचेयर से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया.

इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर विवादित बयान दिया. घोष ने कहा कि उनको चोटिल पैर दिखाना है तो बरमूडा शॉर्ट्स पहनना चाहिए. घोष के इस बयान पर तृणमूल ने महिलाओं का अपमान बताया.

इस बयान पर जब बवाल हुआ तो घोष सफाई देने लगे, हालांकि तृणमूल इसे मुद्दा बनाने में कामयाब रही. बंगाल चुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई और ममता तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने में सफल रही.

ममता की पार्टी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 218 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी 77 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर रही.

क्या कर्नाटक चुनाव पर भी असर होगा?
प्रधानमंत्री मोदी पर खरगे के बयान को बीजेपी ने गांधी परिवार का विष बताया है, जबकि खरगे को दलित नेता कहकर बचाव कर रही है. टिप्पणी के कुछ देर बाद ही खरगे ने खेद भी जताया. उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी निजी व्यक्ति के लिए नहीं है. हालांकि, बीजेपी ने चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है.

खरगे के यह बयान कांग्रेस के लिए कितना नुकसानदायक होगा, यह बहुत कुछ प्रधानमंत्री के पलटवार पर निर्भर करेगा. प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को बेलगावी से चुनावी शंखनाद करेंगे. बीजेपी ने इसे मेगा रैली नाम दिया है. प्रधानमंत्री इसके बाद ताबड़तोड़ 15 सभाएं करेंगे.

विवादित बयानों का चुनाव पर असर होता है? इस सवाल के जवाब में वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई कहते हैं- मान लीजिए, सोनिया गांधी ने 2007 में नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर नहीं कहा होता तो क्या कांग्रेस गुजरात चुनाव जीत जाती?

इसी तरह 2013 में अगर मणिशंकर अय्यर चायवाला बयान नहीं देता तो क्या बीजेपी नहीं जीतती? किदवई आगे कहते हैं- चुनाव में जीत हार के लिए बहुत सारे फैक्टर काम करते हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि सिर्फ एक बयान से चुनाव में हार-जीत तय हो जाता है.

कर्नाटक चुनाव में सर्वे क्या कह रहा है?
कर्नाटक चुनाव को लेकर हाल में 6 सर्वे सामने आए हैं. सी-वोटर के मुताबिक कांग्रेस को 106-116 सीटें, बीजेपी को 79-89 सीटें और जेडीएस को 24-34 सीटें मिल सकती है.

पब्लिक टीवी मूड के सर्वे में भी कांग्रेस को आगे दिखाया गया है. इस सर्वे में कांग्रेस को 98-108, बीजेपी को 85-95 और जेडीएस को 28-33 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

जन की बात और मैट्राइज की सर्वे में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रहा है. जन की बात सर्वे में बीजेपी को 98-109 सीटें दी गई है, जबकि कांग्रेस के 95 और जेडीएस के 25 सीटों पर जीतने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

इसी तरह मैट्राइज के सर्वे में बीजेपी को अधिकतम 106 सीटें जीतने की संभावनाएं व्यक्त की गई है. कांग्रेस को इस सर्वे में 94 सीटें मिल रही है.

विस्तारा न्यूज और पीपुल्स पल्स के सर्वे में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है. विस्तारा के सर्वे में कांग्रेस को 84-90 और बीजेपी को 88-93 सीटें मिलती दिख रही है. इस सर्वे में जेडीएस को किंगमेकर कहा गया है.

पीपुल्स पल्स के सर्वे में कांग्रेस को 98, बीजेपी को 92 और जेडीएस को 27 सीटें मिली है. कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होंगे. 13 मई को वोटों की गिनती होगी.

आयोग के मुताबिक कर्नाटक में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा. कुछ जगहों पर आयोग सुरक्षा को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव कर सकता है.

कर्नाटक में कांग्रेस, बीजेपी के साथ-साथ एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर भी मजबूती से मैदान में है. ओल्ड मैसूर क्षेत्र जनता दल सेक्युलर का गढ़ माना जाता है.

कर्नाटक चुनाव में इस बार नया क्या है?
पहली बार वोट फ्रॉम होम की सुविधा शुरू की गई है. ट्रांसजेंडर को पोल आइकॉन बनाने का फैसला भी कर्नाटक चुनाव में पहली बार किया गया है. युवाओं को वोट देने की अपील करने के लिए हैकथॉन का आयोजन भी चुनाव में पहली बार किया जा रहा है.

कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को विषकन्या कह दिया। उन्हें चीन और पाकिस्तान का एजेंट बताया। बीजेपी नेता ने यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जहरीले सांप वाली टिप्पणी पर दिया है।बासनगौड़ा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अब खड़गे पीएम की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे, लेकिन जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं?’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था।...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

by UB India News
August 16, 2026
0

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और...

Next Post
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी की ताकत, कमजोरी, अवसर और जोखिम… जिन पर टिका है प्रदर्शन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी की ताकत, कमजोरी, अवसर और जोखिम... जिन पर टिका है प्रदर्शन

PM मोदी ने 91 FM स्टेशन शुरू किए:18 राज्यों में 2 करोड़ लोगों तक पहुंच बढ़ी

PM मोदी ने 91 FM स्टेशन शुरू किए:18 राज्यों में 2 करोड़ लोगों तक पहुंच बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend