चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिनांक 30 मार्च दिन गुरुवार को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा. इनका जन्म पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में हुआ था. इस दिन मां दुर्गा के साथ भगवान श्री राम की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. इस दिन महासंयोग भी बनने जा रहा है, जिसका असर 12 राशियों पर पड़ेगा. ये शुभ फलदायी साबित होगा. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति गंगा स्नान कर ले, उसे कई गुना फल की प्राप्ति होती है. इस योग में भगवान श्री राम, मां सीता और हनुमान जी की पूजा करने से यश, बल, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रेम की प्राप्ति होती है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में पांच शुभ योग के बारे में बताएंगे, साथ ही पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है.
इस दिन बन रहे हैं पांच शुभ संयोग
रामनवमी पर पांच शुभ योग मिलकर महासंयोग बनने जा रहा है, जैसे कि केदार योग, गजकेसरी योग, पंच महापुरुष योग, बुधादित्या योग, गुरु आदित्या योग का शुभ संयोग बनने जा रहा है. इस योग में मां दुर्गा की पूजा करें और भगवान श्री राम, मां सीता, साथ ही हनुमान जी की पूजा भी अवश्य करें. इस योग में कोई भी काम करने से व्यक्ति को दोगुने फल की प्राप्ति होती है.
जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन अमृत मुहूर्त – 05 बजकर 55 मिनट से लेकर 07 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.
शुभ योग मुहूर्त सुबह 08 बजकर 56 मिनट से लेकर 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 33 मिनट से लेकर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.
चर योग मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 28 मिनट से लेकर 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.
इस योग में आप पूजा कर सकते हैं.






