ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज सीएम करेंगे भागलपुर में विकास कार्यों की समीक्षा

UB India News by UB India News
February 12, 2023
in Lokshbha2024, भागलपुर, मुख्यमंत्री
0
आज सीएम करेंगे भागलपुर में विकास कार्यों की समीक्षा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित समीक्षा भवन में सीएम योजनाओं की समीक्षा को लेकर विभाग के अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। दूसरी ओर भोलानाथ पुल फ्लाईओवर इशाकचक पहुंच पथ संघर्ष समिति से जुड़े लोग पहुंच पथ की समस्या से जुड़ा मुद्दा सीएम तक ले जाने की कोशिश करेंगे। पहुंच पथ को लेकर पुल निर्माण निगम ने तैयारी की है। पुल निगम ने एक फाइल तैयार की है जिसमें फोटो सहित पहुंच पथ बनाने की समस्या और उसके विकल्प के बारे में तैयारी की गई है।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण मालाकार ने बताया कि पहले फ्लाईओवर पर इशाकचक पहुंच पथ बनना था जिसे बाद में हटा दिया गया है। बता दें कि भोलानाथ पुल के निर्माण में स्टील ट्रस का दक्षिणी हिस्सा इशाकचक पथ के बीच में आएगा। जिसके कारण दस मीटर चौड़ाई में भू-अर्जन करना होगा। जिसमें 35 करोड़ तक खर्च आने की संभावना है। इसी के साथ 18 भवनों को तोड़ना पड़ेगा, जिनमें बहु मंजिला इमारतें भी शामिल हैं। अप्रोच रोड के निर्माण में 55 करोड़ का खर्च आयेगा।

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

रेलवे से इस कार्य के लिए अलग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इसके विकल्प के तौर पर पुल निगम अगरपुर-कोतवाली मार्ग पर बने अंडरपास पर आरओबी बनाने से भोलानाथ पुल को कनेक्टिविटी की बात रख सकता है। 28 करोड़ की लागत से आरओबी बनाने से भू-अर्जन भी नहीं करना पड़ेगा।

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत शनिवार काे भागलपुर में रहेंगे। जिस रास्ते से सीएम गुजरेंगे, वहां के ट्रैफिक डायवर्ट किए गए हैं। सीएम का हेलीकाॅप्टर अलीगंज स्थित वृहद आश्रय स्थल में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से जगदीशपुर की खिरीबांध पंचायत के गणेशपुर तीनपुलिया गांव जाएंगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से हाेते हुए बाइपास, वंशीटीकर, हवाई अड्डा के बगल से हाेते हुए मुख्य सड़क से तिलकामांझी, पुलिस लाइन हाेते हुए कलेक्ट्रेट स्थित समीक्षा भवन पहुंचेंगे।

इसके बाद वहां बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन, तिलकामांझी हाेते हुए हवाई अड्डा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाॅप्टर से जमुई के लिए रवाना हाे जाएंगे। सीएम के आगमन के दाैरान जीराेमाइल से जवारीपुर, तिलकामांझी, पुलिस लाइन, बड़ी पाेस्ट ऑफिस हाेते हुए घंटाघर और गुड़हट्टा चाैक से अलीगंज के रास्ते में ट्रैफिक काे डायवर्ट किया गया है। इन दाेनाें रास्ताें पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। छाेटी गाड़ियाें काे भी आवागमन में दिक्कत न हाे, इसलिए यह बदलाव किया गया है। सबाैर और नवगछिया की ओर से आनेवाली गाड़ियां जीराे माइल, बरारी के पास वैकल्पिक बाइपास हाेते हुए तिलकामांझी, घूरन पीर बाबा चाैक, आदमपुर से घंटाघर हाेते हुए पटल बाबू राेड से हाेकर स्टेशन जा सकेंगी।

सुल्तानगंज से आनेवाले वाहन बाइपास के पास से हबीबपुर, दाउदबाट, गुड़हट्टा चाैक से स्टेशन जा सकेंगे। जबकि भीखनपुर की ओर से वाहन डिक्शन माेड़ हाेते हुए स्टेशन जाएंगे। बाइपास की तरफ जाने के लिए वाहन गुड़हट्टा चाैक, पंखा टाेली, हबीबपुर हाेते हुए बाइपास पर चले जाएंगे। बाजार से तिलकामांझी या जीराे माइल जाने के लिए घंटाघर से आदमपुर, घूरन पीर बाबा चाैक से तिलकामांझी, बरारी हाेते हुए विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ से जीराेमाइल जा सकेंगे। शाहकुंड में भारी वाहनाें काे राेका जाएगा। इसके लिए सात जगहाें पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

65 गलियाें के मुहाने पर ड्राॅप गेट, 162 जगहाें पर मजिस्ट्रेट की तैनाती

जीराेमाइल से तिलकामांझी, पुलिसलाइन हाेते हुए बड़ी पाेस्ट ऑफिस से घंटाघर के बीच सड़क से जुड़नेवाली गली के हर मुहाने पर ड्राॅप गेट बनाए गए हैं। कुल 65 ड्राॅप गेट लगाए गए हैं, ताकि जब उस रास्ते से सीएम का काफिला गुजरेगा, ताे वहां वाहनाें व लाेगाें काे राेका जा सके। उन जगहाें पर मजिस्ट्रेट अाैर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। सीएम की समाधान के लिए शहर में 162 जगहाें पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

इन रूटाें पर चलेंगे वाहन

नवगछिया व सबाैर से आनेवाले वाहन : जीराे माइल से बरारी के वैकल्पिक बाइपास से तिलकामांझी-घूरन पीर बाबा चाैक हाेते हुए आदमपुर से घंटाघर व पटल बाबू राेड हाेते हुए स्टेशन जा सकेंगे।

मुख्य बाजार से तिलकामांझी : घंटाघर, आदमपुर, घूरन पीर बाबा चाैक हाेते हुए तिलकामांझी अा सकेंगे। जबकि जीराे माइल जाने के लिए तिलकामांझी से डीएम काेठी हाेते हुए बरारी और फिर जीराेमाइल जा सकेंगे।

शहर से बाइपास : गुड़हट्टा चाैक, पंखा टाेली और हबीबपुर से बाइपास हाेकर जा सकेंगे।

सुल्तानगंज से आनेवाले वाहन बाइपास से हबीबपुर दाउदबाट हाेकर गुड़हट्टा चाैक की तरफ आ सकेंगे।

गुड़हट्टा चाैक से कजरैली-अमरपुर राेड की जा सकेंगे।

अलीगंज चाैक से दाउदवाट जा सकेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 5, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

by UB India News
June 15, 2026
0

भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि...

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

by UB India News
June 8, 2026
0

बिहार के अंग क्षेत्र, कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए रविवार बेहद खास और खुशियों भरा संदेश लेकर आया...

बिहारियों  को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

बिहारियों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

by UB India News
June 1, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारियों को...

Next Post
लालू यादव सिंगापुर से आज आएंगे भारत

लालू यादव सिंगापुर से आज आएंगे भारत

बढ़ परदेश का मोह.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend