ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहारियों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

UB India News by UB India News
June 1, 2026
in पटना, बिहार, भागलपुर
0
बिहारियों  को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। यही हमारी प्राथमिकता है। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। कानून का राज रहेगा।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- आज कानून के राज के लिए चिंता करनी होती है क्या? जवाब मिला-नहीं । सम्राट ने कहा 100 लोगों को लंगड़ा बनाया ताकि याद रखें।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

आज किसी अपराधी को दम नहीं है कि बिहार सरकार को चैलेंज करे। जो चैलेंज करेगा उसे 48 घंटे के अंदर जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सीएम ने कल ही कहा- कोर्ट भेज दीजिए। मैंने थोड़ी भी देरी नहीं की और दो घंटे के अंदर कोर्ट भेज दिया। कोई गलतफहमी में न रहे।

छह तक बेली ब्रिज होगा पूरा: सचिव : 

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सचिव पंकज कुमार पाल ने समीक्षा के दौरान विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए बेली ब्रिज से संबंधित पूरी जानकारी से सीएम को अवगत कराया। सचिव ने पुनर्स्थापन के लिए बेली ब्रिज निर्माण के बारे में बताया कि चार जगहों पर इसे बनाया गया है। छह जून तक बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर सेतु पर यातायात के लिए आवागमन चालू हो जाएगा। श्रावणी मेले को देखते हुए जुलाई व अगस्त तक बेली ब्रिज पर यातायात का परिचालन कराया जाएगा।

84 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से पूर्व समाहरणालय परिसर में भागलपुर जिलान्तर्गत 203 करोड़ रुपए की लागत से 84 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 69 योजनाओं का उद्घाटन तथा 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। बैठक में पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, सांसद अजय कुमार मंडल, सांसद गिरधारी यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

गंगा पथ संबंधित समस्या का शीघ्र समाधान करें

मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी भागलपुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुंगेर (साफियाबाद) – सुल्तानगंज-सबौर चार लेन गंगा पथ के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित भागलपुर गंगा पथ और मुंगेर गंगा पथ से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनका त्वरित समाधान करें। यह डॉल्फिन का इलाका है, उसको ध्यान में रखते हुए निर्णय लें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन 19 अप्रैल को करेंगे PM मोदी

सिंधु जलसंधि पर बड़ा खेल................

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend