ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यह ‘सूचना युद्ध’ का हिस्सा है…….

UB India News by UB India News
February 5, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
यह ‘सूचना युद्ध’ का हिस्सा है…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका और पश्चिमी देशों के मंसूबों को लेकर सतर्क किया है। रूस विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने हाल के इंटरव्यू में कहा है कि लोकतंत्र बनाम तानाशाही के नाम पर अमेरिका रूस के विरुद्ध नया मोर्चा खोल रहा है। बीबीसी और अड़ानी प्रकरण ने अमेरिकी कंपनी हिंड़नबर्ग के खुलासे के बीच लावरोव की यह चेतावनी सामने आई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के प्रचार तंत्र के मुख्य हथियार बीबीसी की गुजरात संबंधी ड़ाक्यूमेंट्री के बारे में कहा था कि यह ‘सूचना युद्ध’ का हिस्सा है। हिंड़नबर्ग खुलासे के बारे में रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन वहां के विशेषज्ञोें के अनुसार यह एक ‘आर्थिक युद्ध’ का हिस्सा है। अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में यूक्रेन युद्ध के बारे में भारत की तटस्थ भूमिका और रूस के प्रति समर्थन के प्रकाश में बीबीसी और हिंड़नबर्ग खुलासे की समीक्षा की जा रही है।

विदेश मंत्री लावरोव ने अपने इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडे़न के आगामी मार्च महीने में दूसरी ‘लोकतंत्र शिखर वार्ता’ (डे़मोक्रेसी समिट) का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि इस शिखर वार्ता के जरिये अमेरिका लोकतंत्र बनाम तानाशाही के आधार पर रूस और चीन के खिलाफ नई अंतरराष्ट्रीय लामबंदी कायम करने की कोशिश में है। ॥ शिखर वार्ता रूस‚ चीन‚ ईरान और वेनेजुएला जैसे देशोें के खिलाफतथाकथित लोकतांत्रिक देशों को एकजुट करने की फिराक में हैं। लावरोव ने यह भी कहा कि इस शिखर वार्ता में एक घोषणापत्र भी जारी किया जा सकता है‚ जिसमें रूस और चीन के खिलाफ रणनीति का जिक्र होगा। लावरोव ने कहा कि इस शिखर वार्ता में शामिल होने वाले देशों के नाम बाइडे़न प्रशासन ने खुद तय किए हैं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि सूची में अनेक ऐसे देशों के नाम हैं जिन्हें अमेरिका गैर लोकतांत्रिक मानता रहा है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

‘लोकतंत्र शिखर वार्ता’ में भारत को भी भाग लेना है। दुनिया के सबसे बड़े़ लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत का ऐसे किसी आयोजन में भाग लेना स्वाभाविक है लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पश्चिमी देशों के सत्ता–प्रतिष्ठान‚ थिंक टैंक और मीडि़या भारत को पूरी तरह लोकतांत्रिक देश नहीं मानते। अमेरिकी थिंक टैंक फ्रीड़म हाउस ने पिछले दिनों भारत को आंशिक रूप से लोकतांत्रिक देश करार दिया था। इसी तरह एक अन्य थिंक टैंक ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘निर्वाचित तानाशाह’ की संज्ञा दी थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के लिए जी–२० शिखर वार्ता के आयोजन वर्ष में इस भारत विरोधी दुष्प्रचार का सामना करना बड़़ी चुनौती साबित होगा। यह समय मीठी–मीठी बातें बोलने का नहीं बल्कि खरी–खोटी सुनाने का है।

हिंड़नबर्ग खुलासे के संबंध में मीडि़या के आलेख आंख खोलने वाले हैं। न्यूयार्क टाइम्स‚ फाइनेंशियल टाइम्स‚ फोर्ब्स‚ ब्लूमबर्ग और टाइम जैसे प्रभावशाली पत्र–पत्रिकाओं के आलेख ऐसे हैं मानो किसी एक व्यक्ति ने उन्हें लिखा हो। सबसे अधिक चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इन आलेखों में गौतम अड़ानी से अधिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाया गया है।

आलेख कार्पोरेट जगत की हेराफेरी और वित्तीय नियामक संस्थाओं की असफलता तक ही सीमित नहीं हैं‚ बल्कि इनमें भारत की विकास यात्रा को भी खारिज करने की कोशिश की गई है। इन आलेखों में गुजरात दंगों‚ अड़ानी–मोदी की सांठगांठ और भारत की विकास यात्रा के खोखलेपन वाली तस्वीर पेश की गई है। पश्चिमी देशों की सरकारें मोदी और जयशंकर को यह दिलासा दे सकती हैं कि यह सब उनकी आधिकारिक राय नहीं हैं‚ लेकिन हकीकत ंहै कि इस पूरे घटनाक्रम से भारत की छवि और विकास यात्रा को घातक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के प्रचार तंत्र के मुख्य हथियार बीबीसी की गुजरात संबंधी ड़ाक्यूमेंट्री के बारे में कहा था कि यह ‘सूचना युद्ध’ का हिस्सा है। हिंड़नबर्ग खुलासे के बारे में रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन वहां के विशेषज्ञों के अनुसार यह एक ‘आर्थिक युद्ध’ का हिस्सा है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
आम बजट में महिला सशक्तिकरण की पैरोकारी

आम बजट में महिला सशक्तिकरण की पैरोकारी

समता के विलक्षण पैरोकार रैदास………

समता के विलक्षण पैरोकार रैदास.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend