ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आम बजट में महिला सशक्तिकरण की पैरोकारी

UB India News by UB India News
February 5, 2023
in खास खबर, महिला युग
0
आम बजट में महिला सशक्तिकरण की पैरोकारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बहुप्रतीक्षित नये बजट का शोर लगभग थम चुका है। देश की एक कद्दावर महिला वित्त मंत्री ने संसद से केंद्रीय बजट की जब हुंकार भरी तो देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं को नया पर लगने की उम्मीद जगी। टकटकी बांधे आधी आबादी की किस्मत के सितारे खुले भी पर कुछेक लोक लुभावने वादों के साथ पिटारा बंद होता नजर आया। देश के विकास और वित्त की मजबूत डोर जब महिला नेतृत्व के हाथों में आती है तो उम्मीदों का दूसरा सिरा निश्चित ही तरक्की‚ तदवीर और तसल्ली की ओर खुलता है। संसद में पांचवें बजट को लेकर महिला सशक्तिकरण की अपेक्षाएं जायज थीं। वास्तव में महिलाओं को केंद्र में रखकर बजट मीमांसा की जाए तो इसके प्रतिफलन में महिला फ्रेंडली बजट की अपेक्षा निराधार साबित होती है। हालांकि इसका एक मजबूत पक्ष ये भी है कि इस बार कुछेक बेहतरीन बदलाव महिलाओं के हिस्से जरूर आया।

महिला बचत सम्मान पत्र शुरू किए जाने की घोषणा हाशिए की महिलाओं के लिए उम्मीद का एक दरवाजा खोलती है। वन टाइम सेविंग स्कीम वाले इस बचत योजना में अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलने की संभावना है‚ लेकिन केवल दो साल के लिए इस योजना की घोषणा निराशा पैदा करती है। यदि इसे महिलाओं के पर्सनल सेविंग के लिहाज से बनाया गया है तो जाहिर है लंबे वक्त के लिए इसका जारी होना जरु री था।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पिछले वित्त वर्ष २०२२–२३ के बजट में महिलाओं के लिए १‚७१‚००६ करोड़ रु पये का बजट आवंटित किया गया था‚ जिसमेें शक्ति‚ पोषण‚ सक्षम आंगनबाड़ी‚ मिशन वात्सल्य आदि कल्याणकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं को नये सिरे से आत्मनिर्भरता की मुख्यधारा में जोड़ने की बात कही गई थी। साथ ही दो लाख आंगनबाडि़यों को अद्यतन करने पर विषेश रूप से जोर दिया गया था। पिछले बार के मुकाबले इस बार इक्यासी लाख स्व सहायता समूहों से महिलाओं को जोड़ने और उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति और बेहतर डिजाइन के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही गई है। बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप स्थापित करने की बात जरूर कही गई है‚ लेकिन बेहतर होता महिला कामगारों और श्रमिकों के लिए अलग से कुछ प्रावधान किए जाते।

इलेक्ट्रॉनिक‚ सूचना और प्रौद्योगिकी एवं कृषि उद्योग जैसे कई अहम क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है‚ लेकिन बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन‚ ऑटो स्पेयर‚ शेयर बाजार‚ रियल स्टेट‚ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली आदि के लिए पृथक बजटीय प्रावधान से उनके लिए और मजबूत रास्ते खोले जा सकते थे। मौजूदा समय में संतुलन साधने की कोशिशें तभी साकार हो पाएंगी जब महिलाओं के लिए सर्वसमावेशी बजट तैयार किया जाता। उनकी सुरक्षा की गारंटी‚ उनके विरुद्ध सभी प्रकार की हिंसा पर लगाम‚ उनके विरु द्ध घरेलू या सामाजिक स्तर पर रिवाजों रस्मों‚ परंपराओं अथवा प्रचलित मान्यताओं से उत्पन्न हिंसा से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों के लिए भारी न सही हल्के निवेश की दरकार है। इस पर सोचा जाता तो बेहतर होता। जीवन की हर चुनौती से निपटने का साहस रखने वाली इन स्त्री शक्तियों को आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना देश को करना विकास की धुरी पर तेजी से दौड़ाएगा इसमें कोई शक नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

Next Post
समता के विलक्षण पैरोकार रैदास………

समता के विलक्षण पैरोकार रैदास.........

अभी तो मोदी का हवा है…अभी रुकिए ना थोड़ा दिन इसी में…….

अभी तो मोदी का हवा है...अभी रुकिए ना थोड़ा दिन इसी में.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend