ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच खुलेंगे या बंद रहेंगे स्कूल?

UB India News by UB India News
January 11, 2023
in जिलावार, शिक्षा
0
बिहार के 20 जिलों में स्कूल बंद: ठंड की वजह से नर्सरी से 8वीं तक कक्षाएं 8 जनवरी तक बंद,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है. कई जिलों में कक्षा एक से लेकर 10वीं तक के स्कूल बंद हैं. कुछ जिलों में खुल गए हैं तो कुछ को अभी बंद रखा गया है. जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों को बंद किया गया था. बिहार में कड़ाके की ठंड कम नहीं हो रही है. ऐसे में कुछ वैसे जिले जहां न्यूनतम तापमान कम है वहां आगे भी स्कूल बंद हो सकता है. जानिए बिहार के कुछ जिलों में अब तक का क्या अपडेट है.

कैमूर में शीतलहर और ठंड के कारण जिलाधिकारी ने 16 जनवरी तक जिले के सारे स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी. वहीं जमुई में कक्षा एक से 10वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक ही बंद करने का आदेश था. 12 जनवरी से खोले जाएंगे या बंद रहेंगे इसकी जानकारी बुधवार शाम तक आ सकती है.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

अररिया में 16 से खुलेंगे स्कूल

अररिया में 16 तारीख से स्कूल खोले जाएंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि 18 और 19 जनवरी को अररिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम है, इसलिए 16 से स्कूल खुलना है. वहीं समस्तीपुर में 14 जनवरी तक स्कूल बंद है. 16 से खोले जाने की संभावना है.

बेतिया में 14 जनवरी तक कक्षा एक से दसवीं तक के सारे स्कूलों को बंद रखने का निर्देश है. पूर्णिया में भी 14 जनवरी तक यही आदेश है. हालांकि यहां कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए ही सिर्फ आदेश है. गया जिले में 12 जनवरी तक स्कूल बंद है. वहीं नवादा में स्कूल खुल चुका है. प्रारंभिक विद्यालय के प्रधान को निर्देश दिया गया है कि कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेगा. वर्ग छह से आठ का शैक्षणिक गतिविधि 9 जनवरी से 9 बजे सुबह से तीन बजे दोपहर तक चलेगा.

वहीं सीवान में 11 जनवरी तक का ही अभी तक आदेश है. बांका डीएम द्वारा 11 जनवरी तक ही स्कूलों को बंद रखने का पत्र जारी किया गया था. आज बुधवार की देर शाम तक बंद या खुला रखने से संबंधित पत्र जारी हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
धर्म के मामले में दखल देना ठीक नहींः नीतीश

धर्म के मामले में दखल देना ठीक नहींः नीतीश

ड़ब्ल्यूईएफ की चेताती रिपोर्ट

ड़ब्ल्यूईएफ की चेताती रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend