ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धर्म के मामले में दखल देना ठीक नहींः नीतीश

UB India News by UB India News
January 18, 2023
in अरवल, खास खबर, मुख्यमंत्री
0
धर्म के मामले में दखल देना ठीक नहींः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा दिये गये विवादास्पद बयान पर मंगलवार को साफ शब्दों में कहा कि धर्म के मामले में किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए ।

समाधान यात्रा पर मंगलवार को अरवल पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा‚ ‘कहां कोई विवाद है‚ यह सब फालतू चीज है। इन सब चीजों पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा‚ ‘हमलोगों का दृष्टिकोण है कि किसी भी धर्म को मानने वाला कोई भी हो‚ उसके धर्म के मामले में किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग जिस ढंग से अपने धर्म का पालन करते हैं‚ उन्हें करने देना चाहिए। सब को इज्जत मिलनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने इस बात पर यहीं विराम लगाने के अंदाज में कहा‚ ‘हमने तो पहले ही उन्हें (चंद्रशेखर) समझा दिया है और अब तो उपमुख्यमंत्री ने भी इस बारे में कह दिया है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में कहा था कि मनुस्मृति‚ रामचरितमानस और गुरु गोलवलकर का बंच ऑफ थॉट्स समाज को बांटने वाली पुस्तक है। उनके इस बयान की खूब आलोचना हो रही है। मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश का विकास और जीविका दीदियों को सशक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

उन्होंने कहा कि प्रदेश का बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। इसका दायरा और व्यापक हो‚ इसके लिए हमलोग प्रयासरत हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सोनवर्षा पंचायत के वार्ड़ नम्बर १२ में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि गांवों में नल–जल योजना चल रही है और शिक्षा और स्वास्थ्य की अच्छी सुविधा दी गयी है। अब गांवों की गलियां सोलर लाइट से रोशनी होंगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ–साथ आम जनमानस से संवाद भी किया। उन्होंने जीविका समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉल का भी मुआयना किया।

उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत २२ परिवारों के लिए ५ लाख ८४ हजार १०० रुपये की राशि का सांकेतिक चेक जीविका दीदियों को प्रदान किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उसके यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
ड़ब्ल्यूईएफ की चेताती रिपोर्ट

ड़ब्ल्यूईएफ की चेताती रिपोर्ट

आजीविका और पर्यावरण के बरक्स……

आजीविका और पर्यावरण के बरक्स......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend