ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुधाकर या शराबबंदी? किस उलझन से गुजर रहे नीतीश, ‘समाधान यात्रा’ से मिलेगी निजात

UB India News by UB India News
January 5, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
सुधाकर या शराबबंदी? किस उलझन से गुजर रहे नीतीश, ‘समाधान यात्रा’ से मिलेगी निजात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ये केवल भाजपा के शीर्ष नेताओं की लगातार यात्रा का ही प्रतिफलन नहीं है, नीतीश कुमार की समाधान यात्रा। इस यात्रा के पीछे खुद नीतीश कुमार के भीतर कुछ द्वंद्व चल रहे हैं। एक समाजवादी नेता की तरह ही नीतीश कुमार का भी शगल रहा है यात्रा। यूं ही नहीं, अब तक नीतीश कुमार 16 यात्रा पूरी कर चुके हैं। मसलन, 2005 में न्याय यात्रा, 2009 जनवरी में विकास यात्रा, जून 2009 में धन्यवाद यात्रा, सितंबर 2009 में प्रवास यात्रा, अप्रैल 2010 में विश्वास यात्रा, 9 नवंबर 2011 में यात्रा, सितंबर 2012 में अधिकार यात्रा, मार्च 2014 में संकल्प यात्रा, नवंबर 2014 मे संपर्क यात्रा, नवंबर 2016 में निश्चय यात्रा, दिसंबर 2017 में समीक्षा यात्रा, दिसंबर 2019 में जल जीवन हरियाली यात्रा, 2021 में समाज सुधार यात्रा। और फिर एक यात्रा की शुरुआत, आखिर क्यों?

समाधान यात्रा का मकसद क्या है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी हर यात्रा का मकसद तय करते हैं और तब उस यात्रा का नामकरण करते हैं। परंतु, इस बार समाधान यात्रा का नाम रखते ही राजनीतिक गलियारों में कई सवालों के जवाब खोजे जाने लगे। आखिर नीतीश जी किस समस्या का समाधान करने निकले हैं? वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ये कहा जा रहा है कि राजद की ओर से की जाने वाली अभद्र टिप्पणी से वे दबाव में हैं।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राजद के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के उनके (नीतीश) रोड मॉडल कृषि रोड मैप को एक सिरे से नकारने के बाद पार्टी में बने रहने के कारण भी नीतीश जी राहत नहीं महसूस कर रहे हैं। वजह ये भी है कि सुधाकर सिंह पर वो कार्रवाई भी नहीं हुई। इसलिए भी नीतीश जी भाजपा से अलग होने के फैसले पर भी कुछ सोचना चाहते हैं।

अब ‘शिखंडी’ प्रसंग को लेकर वो काफी परेशान दिख भी रहे हैं। खास कर तब, जब सुधाकर सिंह ने ये कहा कि ये शब्द मेरे नहीं है, ये राजद के अन्य नेताओं से उधार लिए शब्द हैं। हालांकि, इस प्रसंग में अपनी ओर से भले कुछ नहीं कहा हो, लेकिन उनकी पार्टी की ओर से लगातार प्रतिकार आ रहे हैं। इन बातों को लेकर भी जदयू के भीतर आक्रोश है। तो क्या नीतीश जी इस आक्रोश का समाधान ढूंढने निकल रहे?

शराबबंदी की असफलता कहीं वजह तो नहीं?
पिछले दिनों शराबबंदी के फेल्योर से भी नीतीश कुमार काफी परेशान हैं। जहरीली शराब से लगातार हो रही मौत उनकी शराबबंदी की असफलता की दास्तान कहती हैं। शराबबंदी की इस असफलता और मुआवजा के मामले में नीतीश कुमार की ना ने भी परेशान कर दिया है।

मुआवजे को लेकर भी भाजपा की सियासी विरोध प्रदर्शन ने भी नीतीश कुमार की धड़कनें तेज कर दी है। तो क्या शराब नीति ही उनकी मौजूदा समस्या है? जिसका समाधान के लिए निकले हैं। क्या वे इस यात्रा में जनता को समझाएंगे कि कितना जरूरी है शराबबंदी? तब फिर जनता से ही इस समस्या का समाधान खोजने जा रहे हैं कि शराब बंदी कानून समाप्त किए जाएं?

विपक्षी एकता की मुहिम पर जनमत हासिल करेंगे?
एक तर्क ये भी आ रहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम से पहले राज्य में ही इसका मूल्यांकन करना चाहते हैं कि क्या राज्य की जनता इस निर्णय के कितने पक्ष में हैं? ऐसा इसलिए भी देश स्तर पर नीतीश कुमार को वो सफलता नहीं मिली, जितना वे सोच रहे थे। खास कर उन राज्यों से जहां की मौजूदा सरकार कांग्रेस के विरुद्ध है।

नीतीश की समाधान यात्रा पर क्या कहती बीजेपी?
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह कहते हैं कि समाधान तो समस्या का होता है, नीतीश जी आप तो खुद ही समस्या हैं तो समाधान किसका ढूंढ रहे हैं? आपने इतनी बार यात्राएं कीं, मगर समस्या आज भी है। शराबबंदी असफल रहा है, मांझी आपके खिलाफ हैं। राजद का विरोध आप झेल रहे हैं। सीपीआईएमएल आपकी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। इसलिए नीतीश जी आप कुर्सी छोड़ दीजिए। जो आएगा समाधान निकालेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
पटना में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, BSSC CGL परीक्षा पूरी तरह रद्द करने की छात्र कर रहे मांग

पटना में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, BSSC CGL परीक्षा पूरी तरह रद्द करने की छात्र कर रहे मांग

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हालही में हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र अलर्ट मोड में

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हालही में हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र अलर्ट मोड में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend