ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हालही में हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र अलर्ट मोड में

UB India News by UB India News
January 5, 2023
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
जम्मू कश्मीर के राजौरी में हालही में हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र अलर्ट मोड में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालही में राजौरी में 2 आतंकी हमले भी हुए थे, जिसमें कई नागरिक मारे गए थे। लेकिन अब केंद्र ने जो फैसला लिया है, वो आतंकियों की नींद उड़ा देगा। दरअसल अब खबर सामने आई है कि केंद्र जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती करेगा।

करीब 1800 जवानों की अतिरिक्त तैनाती होगी

इसका मतलब ये है कि जम्मू कश्मीर में करीब 1800 जवान अतिरिक्त तैनात होंगे जो चुन-चुनकर आतंकियों को सबक सिखाएंगे और आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। इन 1800 जवानों की मुख्य रूप से तैनाती राजौरी और पुंछ जैसे जिलों में होगी। यहां आतंकी घटनाएं ज्यादा सामने आती हैं। मिले इनपुट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ की 8 कंपनियां जल्द ही जम्मू-कश्मीर में नजदीकी स्थानों से तैनात की जाएंगी, जबकि सीआरपीएफ की 10 कंपनियां दिल्ली से भेजी जा रही हैं।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

सूत्रों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमले के बारे में खुफिया जानकारी के बीच गृह मंत्रालय द्वारा हालही में जारी एक आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में रविवार शाम और सोमवार सुबह हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
यूक्रेन को रूसी सैनिकों के ठिकाने के बारे में कैसे हुआ मालूम ?

यूक्रेन को रूसी सैनिकों के ठिकाने के बारे में कैसे हुआ मालूम ?

UP निकाय चुनाव: ओबीसी आरक्षण मामले में योगी सरकार को राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर SC की रोक

UP निकाय चुनाव: ओबीसी आरक्षण मामले में योगी सरकार को राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर SC की रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend