ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन को रूसी सैनिकों के ठिकाने के बारे में कैसे हुआ मालूम ?

UB India News by UB India News
January 5, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
यूक्रेन को रूसी सैनिकों के ठिकाने के बारे में कैसे हुआ मालूम ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूसी सैनिकों को यूक्रेन की तरफ से एक घातक हमले का सामना करना पड़ा। पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के रॉकेट हमले में मरने वाले रूसी सैनिकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। वहीं रूस से मिल रही खबरों के मुताबिक रूसी सैनिकों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण यूक्रेन को उनकी मौजूदगी का पता चल गया और उसने रॉकेट से हमला कर रूसी सैनिकों को मौत की नींद सुला दिया।

मोबाइल फोन का अनधिकृत इस्तेमाल

बताया जाता है कि रूसी सैनिकों ने मोबाइल फोन का अनधिकृत तौर पर इस्तेमाल किया। जहां वे ठहरे हुए थे वहा मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी। जनरल लेफ्टिनेंट सर्गेई सेवरीयूकोव ने एक बयान में बताया कि फोन के सिग्नल की वजह से यूक्रेन की सेना को सैनिकों के ठिकाने का पता चल गया और उसने हमले किए। सेवरीयूकोव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की त्रासदी को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

जिम्मेदार अधिकारी होंगे दंडित

उन्होंने नियमों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने का वादा किया। युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सैनिकों पर किए गए यह सबसे घातक हमलों में से एक था। यूक्रेन की सेना ने हिमार्स प्रक्षेपण प्रणाली से उस जगह पर छह रॉकेट दागे जहां सैनिक ठहरे हुए थे। उनमें से दो रॉकेट को मार गिराया गया लेकिन इमारत से टकराने के बाद इनमें विस्फोट हुआ जिससे ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।

यूक्रेन ने 400 सैनिकों के मारे जाने का किया था दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि हमले में 63 सैनिक मारे गए। सेवरीयूकोव ने बताया कि आपात सेवा कर्मियों द्वारा इमारत का मलबा हटाए जाने के बाद कुछ अन्य शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या 89 हो गई। हमले में रेजिमेंट का उप कमांडर भी मारा गया। कुछ अन्य खबरों में मृतकों की संख्या ज्यादा होने की बात कही गई है लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो पाई। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सामरिक संचार निदेशालय ने रविवार को दावा किया कि मकीवका में एक व्यावसायिक स्कूल की इमारत में लगभग 400 लामबंद रूसी सैनिक मारे गए और लगभग 300 अन्य घायल हो गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

by UB India News
July 7, 2026
0

चीन में इन दिनों दिलचस्प वाकया देखा गया है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में चीन के राजदूत शू...

इतिहास में इकलौते नेता; इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा आतंकवाद जैसे मुद्दों पर हम हमेशा एक साथ खड़े रहे हैं. ………………..

इतिहास में इकलौते नेता; इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा आतंकवाद जैसे मुद्दों पर हम हमेशा एक साथ खड़े रहे हैं. ………………..

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे हैं और मंगलवार उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
UP निकाय चुनाव: ओबीसी आरक्षण मामले में योगी सरकार को राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर SC की रोक

UP निकाय चुनाव: ओबीसी आरक्षण मामले में योगी सरकार को राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर SC की रोक

ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा भारत, केंद्रीय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, इतने लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा भारत, केंद्रीय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, इतने लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend