ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, BSSC CGL परीक्षा पूरी तरह रद्द करने की छात्र कर रहे मांग

UB India News by UB India News
January 5, 2023
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
पटना में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, BSSC CGL परीक्षा पूरी तरह रद्द करने की छात्र कर रहे मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पूरी तरह रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया था. बताया जा रहा है कि छात्र काफी उग्र थे जिन्हें बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर डाक बंगला चौराहा से हटाया.

बता दें कि आज सुबह से ही छात्रों के द्वारा प्रदर्शन निकाला गया था और रूट बदलते हुए डाक बंगला चौराहा पहुंचे थे. पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और फिर छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. छात्रों का कहना है कि तीनों पालियों में आयोजित परीक्षा को रद्द किया जाए वरना आगे और आंदोलन करेंगे. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया है.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

बता दें कि छात्र बीएसएससी CGL_3 परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. इसमें राज्यभर के छात्र शामिल हैं. सुबह 11.15 से पटना कॉलेज से मार्च निकला था. छात्र नेता दिलीप की अगुआई में डाकबंगला चौराहा प्रदर्शन किया जा रहा था. प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा के तीनों पेपर रद्द करने की मांग कर रहे थे.

अभ्यर्थियों की मुख्य मांगे
1. प्रश्न पत्र वायरल होने की वजह से दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा भी रद्द हो
2. परीक्षा की ओएमआर की कार्बन कॉपी परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जाए
3. रिजल्ट जारी होते ही कट ऑफ मार्क्स जारी किया जाए
4. वायरल और लीक मामले की जांच सीबीआई से हो
5. परीक्षा का आंसर की जारी किया जाए

बता दें कि 23 और 24 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी. कुल 2187 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 9 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हो गए थे. इसके बाद से ही छात्र पूरी तरह से परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
जम्मू कश्मीर के राजौरी में हालही में हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र अलर्ट मोड में

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हालही में हुए आतंकी हमलों के बाद केंद्र अलर्ट मोड में

यूक्रेन को रूसी सैनिकों के ठिकाने के बारे में कैसे हुआ मालूम ?

यूक्रेन को रूसी सैनिकों के ठिकाने के बारे में कैसे हुआ मालूम ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend