ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नये साल के जश्न में व्हाट्सएप ने गलती नही अपराध किया ….

UB India News by UB India News
January 2, 2023
in खास खबर, टेक्नोलॉजी, हास्य - व्यंग
0
नये साल के जश्न में व्हाट्सएप ने गलती नही अपराध किया ….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हमेशा देखने में आता है कि सोशल मीडि़या के बड़े़ खिलाड़़ी ज्यादा लापरवाही से पेश आते हैं। कई बार तो उनकी लापरवाही अक्षम्य सी लगती है। ताजा मसला व्हाट्सएप का है जिसके दुनिया भर में करीब 2 अरब सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। विश्व की विशालतम कंपनी में शुमार व्हाट्सएप ने भारत के संदर्भ में एक बड़़ी लापरवाही की है। कंपनी ने नये साल के जश्न में एक लाइव–स्ट्रीमिंग लिंक साझा किया‚ जिसमें भारत के नक्शे में जम्मू और कश्मीर की गलत स्थिति दिखाई गई थी। दरअसल‚ ऐसा कृत्य लापरवाही से ज्यादा धृष्टता का है। यह स्थिति तब है जब केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हाल ही में देश में सभी सोशल मीडि़या प्लेटफार्म–व्हाट्सऐप‚ फेसबुक‚ ट्विटर‚ इंस्टाग्राम आदि–के लिए कानून‚ नियमों और सुरक्षा के अनुपालन की बात की थी। तो हमें मान लेना चाहिए कि सोशल मीडि़या प्लेटफार्म्स भारत के प्रति दकियानूसी या दोयम दर्जे की सोच रखते हैं। ऐसा कहने के पीछे ठोस तर्क हैं। भारत की संप्रभुता से खिलवाड़़ करने का दूरअसल‚ यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ट्विटर ने अपने नक्शे में लद्दाख कोे चीन का हिस्सा बताया था। विकीपीडि़या ने भी अपने नक्शे में जम्मू–कश्मीर को गलत तरीके से दर्शाया था। वीडि़यो कॉलिंग एप ‘जूम’ ने भी पिछले इसी तरह की धृष्टता की थी। जूम के संस्थापक और सीईओ एरिक युआन को अपने ट्विट के जरिए गलत संदेश भेजने के चलते भारत ने ड़ांट पिलाई थी। कहना होगा कि ‘गलतियों’ का यह एक सिलसिला सा है।

ये जितनी भी कंपनियां हैं‚ वो भारत में कारोबार करती हैं और ढेर सारा माल–असबाब अपनी तिजोरी में इकट्ठा करती हैं‚ मगर कारोबार हमेशा दो तरफा किए जाते हैं। इसमें उन बातों का खास ख्याल रखा जाता है कि जिस मुल्क में व्यापार किया जा रहा है‚ वहां की भावनाओं के खिलाफ जाना अपराध होता है। हर बार अपमान कर या भ्रम फैलाकर पतली गली से निकल जाना इनकी फितरत रही है। लिहाजा‚ इनकी मनमानी पर सख्ती की जरूरत है। अनर्थ करने के बाद माफी मांग लेने भर से इनके पाप नहीं धुल सकते। सरकार को इन्हें ‘सीधा’ करने के लिए अपनी उंगली ‘टेढ़ी’ करनी चाहिए। बार–बार की गलती; गलती नहीं होती है‚ इसे हमें समझना चाहिए।

RELATED POSTS

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए नीतीश जिम्मेदार’, CAG की नई रिपोर्ट पर बीजेपी ने घेरा

बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए नीतीश जिम्मेदार', CAG की नई रिपोर्ट पर बीजेपी ने घेरा

सुनहरे कल के लिए परिवर्तन जरूरी, नए वर्ष में चुनौतियों से पार पाने की नई उम्मीदें

सुनहरे कल के लिए परिवर्तन जरूरी, नए वर्ष में चुनौतियों से पार पाने की नई उम्मीदें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend