ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए नीतीश जिम्मेदार’, CAG की नई रिपोर्ट पर बीजेपी ने घेरा

UB India News by UB India News
January 3, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, शिक्षा
0
बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए नीतीश जिम्मेदार’, CAG की नई रिपोर्ट पर बीजेपी ने घेरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों को लेकर CAG (कैग) की एक रिपोर्ट पर सियासी पारा चढ़ गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी इस रिपोर्ट को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेर रही। बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए अकेले नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। वहीं बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि कैग की रिपोर्ट पर बीजेपी क्या कह रही है, मुझे इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस साल मार्च के बाद बक्सर को छोड़कर सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज अपने परिसर से काम करना शुरू कर देंगे। आखिर रिपोर्ट में क्या है जिसको लेकर बिहार में गरमाई सियासत?

इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों पर कैग रिपोर्ट

इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के कामकाज पर हाल ही में बिहार विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश की गई। इसमें कहा गया कि विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग और भवन निर्माण विभाग ने 2016-21 की अवधि के दौरान कुल बजट प्रावधान का क्रमश: 46 और 22 फीसदी वापस किया। राज्य सरकार ने फरवरी 2016 में ‘अवसर बढ़े आगे पढ़ें’ योजना के तहत 46 इंजीनियरिंग कॉलेजों/पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना के लिए 3,857 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। रिपोर्ट के अनुसार, योजना की अवधि मार्च 2021 तक थी और 46 में से 18 बिल्डिंग निर्माण के लिए फंड का प्रावधान होने के बावजूद पूरा नहीं हुआ।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

रिपोर्ट के बाद बिहार में चढ़ा सियासी पारा

कैग रिपोर्ट के अनुसार, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की ओर से निर्धारित मानदंडों के खिलाफ शिक्षकों की भारी कमी है। गैर शिक्षण कर्मचारियों की लगभग अनुपलब्धता के कारण बिहार का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग इस योजना को ठीक से लागू नहीं कर सका। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है।

रिपोर्ट में उठाए गए ये बड़े सवाल

कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि योजना का उद्देश्य जमीन के देरी से अधिग्रहण, अपर्याप्त बुनियादी ढांचे, सुविधाओं आदि से भी विफल रहा। इसके अनुसार, योजना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करना था लेकिन इसे पांच साल बाद भी हासिल नहीं किया जा सका। रिपोर्ट में कहा गया कि मामला राज्य सरकार को भेजा गया था, लेकिन जवाब का इंतजार है।

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए नीतीश जिम्मेदार- निखिल आनंद

कैग की रिपोर्ट पर बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए अकेले नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। 2005 से शिक्षा विभाग नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पास था। अब उन्होंने राजद को इसकी कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि जहां तक उच्च शिक्षा की बात है तो कई नए संस्थान खुल गए हैं लेकिन पुराने प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थिति चरमरा गई है।

बीजेपी बोली- नियुक्ति प्रक्रिया बहुत ही भ्रामक

निखिल आनंद ने कहा कि नियुक्ति प्रणाली बहुत भ्रामक है। हम अभी भी कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को मासिक भुगतान और पेंशन नहीं दे पाए हैं। पाठ्यक्रम का सत्र निर्धारित समय से दो से पांच साल पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2005 से आज तक लगातार कैग की रिपोर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार की दृष्टि और नीति कार्यान्वयन की कमी को उजागर किया है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था रसातल के गर्त में है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौती यह है कि बिहार की शिक्षा प्रणाली को उसकी वर्तमान गड़बड़ी और अराजकता से कैसे उबारा जाए।

बिहार के विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री ने क्या कहा?

कैग की रिपोर्ट पर बिहार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट के बारे में बीजेपी क्या कह रही है, मुझे इसकी परवाह नहीं है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस साल मार्च के बाद बक्सर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज अपने परिसर से काम करना शुरू कर देंगे। सरकार ने शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती पहले ही शुरू कर दी है और यह प्रक्रिया इसी साल पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमने अनुबंध के आधार पर शिक्षण कर्मी भी नियुक्त किए हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
सुनहरे कल के लिए परिवर्तन जरूरी, नए वर्ष में चुनौतियों से पार पाने की नई उम्मीदें

सुनहरे कल के लिए परिवर्तन जरूरी, नए वर्ष में चुनौतियों से पार पाने की नई उम्मीदें

बीता हुआ कल, उम्मीदों को पूरा करने के लिए कार्यशैली बदलने की जरूरत

बीता हुआ कल, उम्मीदों को पूरा करने के लिए कार्यशैली बदलने की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend