ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वंशवाद का दक्षिणायन……..

UB India News by UB India News
December 16, 2022
in खास खबर, दक्षिण भारत, संपादकीय, हास्य - व्यंग
0
वंशवाद का दक्षिणायन……..

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राजनीतिक नेतृत्व सौंपने का इशारा बेहद चर्चा का विषय है‚ वहीं सुदूर दक्षिण के तमिलनाडु़ में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा अपने विधायक बेटे को मंत्री परिषद में शामिल करना सत्तारूढ़ ड़ीएमके के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। इन दोनों घटनक्रम ने वंशवाद के शिथिल मुद्दे को फिर से छेड़़ दिया है। दरअसल‚ वंशवाद मुद्दा होते हुए भी कभी बहुत प्रभावी नहीं रहा। दो–तीन दलों को छोड़़कर सभी दल परिवारों की जागीर बन चुके हैं‚ जहां आखिरी फैसला परिवार का मुखिया ही करता है। उदाहरण के लिए ड़ीएमके को ही लें‚ जहां एक ही परिवार के सात सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं। वंशवाद की राजनीतिक कुरीति के बारे में यह धारणा थी कि यह सिर्फ उत्तर भारत में ज्यादा है। लेकिन दक्षिण के राज्यों में भी नेता अपने परिवार के लोगों को खूब आगे बढ़ा रहे हैं। उदाहरण के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को एक परिवार का दल माने जाने लगा है‚ जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य बड़े़ पदों पर आसीन हैं। वहीं आंध्र में तेलुगू देशम अध्यक्ष चंद्रबावू अपने बेटे लोकेश को उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं। वाईएसआर कांग्रेस के जगन अपने पिता की विरासत आगे बढ़ा ही रहे हैं। कर्नाटक में भी कमोबेश यही हालत है‚ जहां जनता दल (सेक्युलर) को पूर्व प्रधानमंत्री एचड़ी देवेगौड़़ा का परिवार चला रहा है। उनके छोटे बेटे कुमारास्वामी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं; कुमारास्वामी के बेटे मंत्री और पत्नी भी विधायक रह चुके हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पिता भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दुरप्पा के बेटे सांसद हैं। इन परिवारवादी दलों का एक ही बचाव रहता है। जनता ने हमें चुनकर भेजा है। भारत को आजादी सिर्फ अंग्रजों से नहीं मिली थी‚ बल्कि सैकड़ों राजा–रजवाड़़ों से भी आजादी मिली थी। वो सिर्फ प्रतीकात्मक रह गए थे। जो थोड़़ी बहुत सुविधाएं प्रिवी पर्स के माध्यम से उन्हें मिलती थी उसे भी खत्म कर दिया गया। कुल मिलाकर आज देश पर ‘लोकतांत्रिक रजवाड़़ों’ की छाप दिखती है। और यह अब दक्षिण में भी दिख रहा है। महाराष्ट्र में शरद पवार और बाला साहेब ठाकरे का परिवार पहले से ही पहली पंक्ति में है। जिस तर्ज पर हमारी राजनीति जातीय समीकरणों की गुलाम हो चुकी है‚ उससे वंशवाद से मुक्ति फिलहाल को आसान नहीं दिखती। हां‚ कुछ नये दलों के उदय में उम्मीद की किरण जरूर दिखती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
एकजुटता से ही लोकतंत्र मजबूत

एकजुटता से ही लोकतंत्र मजबूत

हंगामे की वजह कुछ और

हंगामे की वजह कुछ और

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend