ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पद देने में जाति-पाति देखती ही नहीं है पार्टी:कांग्रेस

UB India News by UB India News
December 7, 2022
in पटना, भाजपा
0
पद देने में जाति-पाति देखती ही नहीं है पार्टी:कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष अभी संजय जायसवाल हैं। इससे ठीक पहले नित्यानंद राय प्रदेश अध्यक्ष थे। दोंनों ओबीसी से आते हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी राजनीतिक लड़ाई बीजेपी से ही है लेकिन कांग्रेस संगठन सोशल इंजनीयरिंग के नये फार्मूले पर है। कांग्रेस में विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और नए प्रदेश अध्यक्ष एक जाति से हैं। दोनों सवर्ण हैं।

बड़ी बात यह है कि जिस आरजेडी से विधान सभा चुनाव 2020 से लेकर नीतीश-तेजस्वी की नई सरकार बनने से पहले तक कांग्रेस के संबंध बहुत तनातनी वाले रहे वहां लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले को अध्यक्ष पद दे दिया गया। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर दे दी। बीजेपी ने इस पर कटाक्ष किया है। यह सवाल बिहार की राजनीति में खूब है कि लालू से करीब होने का फायदा तो नहीं मिला अखिलेश प्रसाद सिंह को !

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

अखिलेश सिंह, लालू के आदेशपाल बनकर रहेंगे कि अध्यक्ष ! – अरविंद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि अखिलेश सिंह को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई। वे कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं कि लालू प्रसाद के आदेशपालक बने हैं यह भविष्य में तय होगा। वे राजद से कितना सीट ले पाएंगे, राजद से कितना लड़ पाएंगे और महागठबंधन से कितनी सीट ले कांग्रेस को कितना खड़ा कर पाएगें? देखना है कि वे कितना समझौता कर पाते हैं! लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के आदेशपालक बनेंगे या उनके बराबर रहेंगे यह देखना है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस की अर्थी लालू प्रसाद ने सजा दी है। वे उसको कितना गिन पाते हैं देखना है। वे लालू के पिछलग्गू नहीं बनें। बल्कि कांग्रेस के अध्यक्ष बनें हैं।

कांग्रेस में पद देते समय जाति देखी ही नहीं जाती है- आसित नाथ तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने कहा है कि जिसे जातीय समीकरण कहा जाता है उसमें काफी विभेद है। कांग्रेस समाज को बांट कर राजनीति नहीं करती है। समाज को लड़ाने-भिड़ाने की राजनीति बीजेपी की है।

कांग्रेस में यह सोचा ही नहीं जाता कि इस जाति को ये बना दिया तो उसको कैसे बना दिया। कहा कि कांग्रेस में आम सहमति जिस पर बन जाती है उन्हें यह देखे बिना पद दे दिया जाता है कि वह किस जाति के हैं। कांग्रेस में जाति-पाति होता ही नहीं है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
धर्म के रास्ते पर चलते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें – हम सबके अंदर असीम संभावनाएं : ममता मेहरोत्रा

धर्म के रास्ते पर चलते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें - हम सबके अंदर असीम संभावनाएं : ममता मेहरोत्रा

अमेरिका से किनारा और जिनपिंग का शाही स्‍वागत, आखिर क्‍या चाल चल रहे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान

अमेरिका से किनारा और जिनपिंग का शाही स्‍वागत, आखिर क्‍या चाल चल रहे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend