ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश राज में पासवान जाति के खिलाफ बढ़ रहा अपराध’, NDA की बैठक में पशुपति पारस ने उठाया मुद्दा

UB India News by UB India News
December 7, 2022
in पटना, लोजपा
0
नीतीश राज में पासवान जाति के खिलाफ बढ़ रहा अपराध’, NDA की बैठक में पशुपति पारस ने उठाया मुद्दा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ‘पासवान’ जाति के खिलाफ अपराध बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए की बैठक में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने बिहार सरकार पर दलितों, विशेषकर पासवान समुदाय के खिलाफ बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में पासवान समुदाय के सदस्यों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर एनडीए की बैठक बुलाई गई थी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल का अनुरोध किया।

बिहार में दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय के सदस्यों के खिलाफ अपराधों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने एनडीए की बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाया। पशुपति पारस ने इस मामले में केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की। पशुपति कुमार पारस ने दावा किया कि नीतीश के भाजपा से नाता तोड़ने के बाद पासवान समुदाय के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

अरवल की घटना का पारस ने जिक्र किया

पारस ने बताया कि अरवल में पासवान समुदाय की एक महिला को उसकी बेटी के साथ जिंदा जला दिया गया, क्योंकि उसने पुलिस में यौन उत्पीड़न की शिकायत करने की हिम्मत की थी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने शुरू में उसकी (महिला की) शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इस तरह की अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया।

पासवान समुदाय के अफसरों को तरजीह नहीं देने का आरोप

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन सरकार की ओर से पासवान समुदाय के अधिकारियों को महत्वहीन पदों पर भेजा जा रहा है। पासवान समुदाय को आम तौर पर राम विलास पासवान की गठित लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का समर्थक माना जाता है। हालांकि, पार्टी में अब दो गुट हैं। एक गुट पारस के नेतृत्व वाला है, जबकि दूसरा गुट उनके भतीजे चिराग पासवान के नेतृत्व वाला है। दोनों गुट भाजपा के करीबी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
क्‍या अल्‍पसंख्‍यक समाज से लिया उधार न लौटा पाने पर हाथ, पांव और प्राइवेट पार्ट काटना जायज?

क्‍या अल्‍पसंख्‍यक समाज से लिया उधार न लौटा पाने पर हाथ, पांव और प्राइवेट पार्ट काटना जायज?

पद देने में जाति-पाति देखती ही नहीं है पार्टी:कांग्रेस

पद देने में जाति-पाति देखती ही नहीं है पार्टी:कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend