ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन हालात : सतर्क रहे भारत

UB India News by UB India News
November 29, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
चीन हालात : सतर्क रहे भारत

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में काफी वर्षों बाद जनता का उबाल देखने को मिल रहा है‚ जो यहां के लिए बिल्कुल असामान्य बात है। खासकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे की मांग काफी तेज गति पकड़़ चुकी है। आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई के अलावा विरोध प्रदर्शन कई दूसरे शहरों में बढ़ चला है। विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला आइफोन बनाने वाली फैक्टरी से शुरू होकर शंघाई की सड़कों पर नारेबाजी के बाद शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचता दिख रहा है‚ लेकिन इन विरोध प्रदर्शनों और उसके बाद चीनी सरकार की प्रतिक्रिया ने लोगों को अस्सी के दशक वाले विरोध प्रदर्शनों की याद दिला दी है। १९८९ की तियानमेन चौक की घटना हर किसी के जेहद में कैद होगी‚ जिसमें सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सरकार के गुस्से का सामना करना पड़़ा था। इस आंदोलन को दबाने के लिए करीब १० हजार से ज्यादा छात्रों की भीड़़ पर टैंक दौड़़ा दिए थे। कहते हैं कि किसी को इतना मत ड़राओ की उसका ड़र खत्म हो जाए। चीन में कुछ ऐसा ही हाल है। यहां कोरोना महामारी को जिस तरह सरकार ने दबाया और जनता पर कितनी ज्यादती की गई‚ यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है। इस बार भी विरोध प्रदर्शन का आधार कोरोना महामारी ही है। बीते एक सप्ताह से चीन में कारोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। शनिवार को यहां २४ घंटे में ४० हजार मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले यहां ३५ हजार मामले आए थे। बढ़ते केस को देखते हुए सरकार ने कई शहरों में ‘जीरो कोविड़ पॉलिसी’ लागू कर दी है। इसके तहत सख्त लॉकड़ाउन लगाया गया है। जनता को कई तरह की बंदिशों में रखा गया है। जनता के गुस्से की मूल वजह भी यही है। लोगों के मन में घर कर गई निराशा और गुस्सा आग (शिनजियांग में १० लोगों की मौत हो गई थी) की घटना के बाद से बढ़ गया है। आवाजाही पर तीन साल से लगी पाबंदी से चीन के लाखों लोग उकता चुके हैं। बहरहाल‚ पड़़ोसी मुल्क होने की वजह से भारत को वहां की गतिविधयों पर नजर रखने की जरूरत है। एक तो कोरोना के बढ़øते मामले को देखते हुए वहां के हालात और दूसरा सरकार और कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ जनता का आक्रोश गंभीर मसला है। इस नाते हमें वहां के घटनाक्रम को उसका निजी मसला बताने की भूल नहीं करनी होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
बुजुर्ग और कम बुजुर्गों के बीच गहरे मतभेद……

बुजुर्ग और कम बुजुर्गों के बीच गहरे मतभेद......

बुजुर्ग होता यूरोप ………….

बुजुर्ग होता यूरोप .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend