ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मील का पत्थर…………..

UB India News by UB India News
November 24, 2022
in खास खबर, संपादकीय, समाज
0
मील का पत्थर…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अब किसी सरकार या संगठन के लिए ऐसे बच्चे से भेदभाव करना संभव नहीं होगा जिसे किसी दंपत्ति ने खुद की संतान न होने पर गोद लिया हो।

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने तय कर दिया है कि कि दत्तक बच्चे के भी जैविक बच्चे की तरह अधिकार होते हैं और अनुकंपा के आधार पर माता/पिता की जगह नौकरी दिए जाने पर विचार करते हुए उससे किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता। अदालत ने साफ कर दिया है कि ऐसा भेदभाव होता है तो गोद लेने का उद्देश्य ही व्यर्थ हो जाएगा।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

राज्य सरकार की दलील खारिज करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा, मौजूदा नियमों के आधार पर दत्तक बेटे तथा जैविक बेटे के बीच भेद करने का मामले में कोई असर नहीं पड़ेगा। विभाग ने दत्तक बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने से इनकार करते हुए नियमों का हवाला दिया था। अदालत ने हाल में दिए अपने फैसले में कहा था, ‘बेटा, बेटा होता है और बेटी, बेटी होती है, गोद ली हो या वैसे हो, अगर ऐसे भेद को मंजूर कर लिया जाता है तो गोद लिए जाने का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

इससे संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन होगा।’ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने 2011 में एक बेटे को गोद लिया था। उसकी मार्च, 2018 में मौत हो गई थी। उसी साल उसके दत्तक बेटे ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की अर्जी दी थी। विभाग ने इस आधार पर नौकरी देने से इनकार कर दिया था कि अनुकंपा के आधार दत्तक बेटे को नौकरी देने का नियम नहीं है। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया गया। अदालत की एकल पीठ ने भी 2021 में उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उसने खंडपीठ के समक्ष याचिका दायर की।

इस बीच सरकार ने अप्रैल, 2021 में जैविक तथा दत्तक बेटे के बीच भेद को अमान्य कर दिया। दत्तक पुत्र के वकील ने खंडपीठ से कहा कि 2021 में हुआ संशोधन एकल पीठ के न्यायाधीश के संज्ञान में नहीं लाया गया था। सरकार के वकील की दलील थी कि चूंकि संशोधन 2021 में हुआ और दत्तक पुत्र ने 2018 में याचिका दायर की थी तो उसे संशोधन का लाभ नहीं दिया जा सकता। पीठ ने दलील ठुकराते हुए दत्तक पुत्र के पक्ष में फैसला दे दिया। यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
पाकिस्तान : सेना के लिए वेक-अप कॉल ,असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ

पाकिस्तान : सेना के लिए वेक-अप कॉल ,असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ

एमसीडी चुनाव घोषणा पत्र जारी करने से पहले भाजपा ने किए वादे

एमसीडी चुनाव घोषणा पत्र जारी करने से पहले भाजपा ने किए वादे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend