ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जगदानंद सिंह के सवाल पर जल्द होगा फैसला

UB India News by UB India News
November 17, 2022
in पटना, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राजद के अंदर चल रही खींचतान का अंत हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द राजद नेतृत्व जगदानंद सिंह पर फैसला ले लेगा। जगदानंद सिंह अपने बेटे पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी सप्ताह इस पर फैसला हो जाएगा। लालू यादव इस बात पर ध्यान देने लगे हैं और बहुत जल्द पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। सिंगापुर जाने से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पार्टी से संबंधित सभी पेंडिंग फाइल को निबटा लेना चाहते हैं। इसके लिए वो पार्टी नेता तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर जाने से पहले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला ले सकते है. हालांकि, यह खबर भी सामने आ रही है कि लालू प्रसाद यादव अंतिम बार जगदानंद सिंह को मनाने की भी कोशिश करेंगे. अगर वे तैयार नहीं होते हैं तो अगले एक सप्ताह के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला लिया जा सकता है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

क्या जगदानंद सिंह अध्यक्ष पद से हटाए जा सकते हैं?
प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अंतिम बार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन प्रदेश कार्यालय आए थे. लेकिन, इसके बाद प्रदेश कार्यालय नहीं आए हैं. जगदानंद सिंह की नाराजगी की मुख्य वजह कृषि मंत्री और पुत्र सुधाकर सिंह का इस्तीफा और नितिन कुमार का 2023 में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का बयान माना जा रहा है.

जगदानंद सिंह को अध्यक्ष पद से हटाना आसान नहीं
वहीं, दूसरी ओर राजद के सामने दुविधा की स्थिति है. दरअसल, जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के कुर्सी से हटाने का फैसला पार्टी के लिये बड़ा फैसला साबित हो सकता है. जगदानंद सिंह राजद और लालू के साथ हर अच्छे और बुरे वक्त में साथ खड़े रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष रहते जगदानंद सिंह ने कई बड़े फैसले लिए और राजद में अनुशासन कायम किया है.

किस नेता को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी?
प्रदेश अध्यक्ष के पद से अगर जगदानंद सिंह को हटाया जाता है तो राजद को एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो ना सिर्फ संगठन को समझता हो, बल्कि संगठन को मजबूती से चला सकने की क्षमता रखता हो. इसके साथ ही वह लालू परिवार का विश्वस्त भी हो. इसके लिए कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है. नये प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अब्दुल बारी सिद्दकी, उदय नारायण चौधरी, तनवीर हसन नामों को लेकर चर्चा जारी है.

चर्चा तो यह भी है कि पिछले चुनावों में मुस्लिम वोटबैंको में बिखराव को देखते हुए मुस्लिम प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भी फैसला हो सकता है. खास तौर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बढ़ते प्रभाव की काट खोजने के लिए राजद यह फैसला ले सकता है. हालांकि, सबकुछ जगदानंद सिंह के अगले रुख पर निर्भर करता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

करबिगहिया में दिनदहाड़े़ फायरिंग से युवक की मौत‚ मचा भारी बवाल

करबिगहिया में दिनदहाड़े़ फायरिंग से युवक की मौत‚ मचा भारी बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend