पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज की 554 वां प्रकाश उत्सव का शुभारंभ गुरुवार से शुरू हो गया।छह दिनों तक चलने वाले इस प्रकाश उत्सव पर्व में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड ,नॉर्वे, जर्मनी ,कनाडा, फ्रांस सहित दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल ,उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कोने कोने से सिख श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। गुरुवार की सुबह अखंड पाठ से इसका शुभारंभ हो गया। दो चरणों में मनाए जाने वाले इस पर्व में प्रथम 3 दिन 3 नवंबर से 5 नवंबर तक राजगीर के शीतल कुंड में इस का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जबकि 6 से 8 नवंबर तक पटना के गुरुद्वारा में इसका आयोजन होगा। इसे लेकर सिख समुदाय के श्रद्धालुओं के बीच पूरे देश भर में उत्सव का माहौल है।
देश विदेश से सिख श्रद्धालुओं एवं सेवादारों का बिहार आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर देश के कोने कोने सहित विदेशों से भी सिख श्रद्धालु इस प्रकाश उत्सव पर में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके लिए पटना के तख्त श्री हरमंदिर के साथ ही राजगीर के शीतल कुंड को रंग बिरंगी रोशनी के साथ ही खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। 2 वर्षों के कोविड-19 के बाद इस वर्ष प्रकाश उत्सव के अवसर पर सिख समुदाय के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस वर्ष गुरु नानक देव की जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर से 5 नवंबर तक राजगीर के शीतल कुंड में इसका विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर देश विदेश से हजारों सिख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रकाश उत्सव का आयोजन दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला आयोजन 3 नवंबर से 5 नवंबर तक राजगीर में होगा जबकि दूसरा शीतल उत्सव का आयोजन पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर में 6 से 8 नवंबर तक आयोजित होगा। बिहार सरकार की तरफ से निशुल्क 25 बसों की व्यवस्था की गई है। पटना साहिब गुरुद्वारा से नालंदा के राजगीर गुरुद्वारा शीतल कुंड तक बसे सिख श्रद्धालुओं को निशुल्क ले जाएगी।प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर सिख समुदाय के बीच काफी उत्सव का माहौल है।
नालंदा के राजगीर में प्रकाश पर्व का आगाज
गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व उत्सव का आयोजन गुरुद्वारा नानक शीतल कुंड राजगीर में किया गया है।
इस वृहत आयोजन के अवसर पर सेवादारों के जत्था राजगीर में आगमन प्रारम्भ हो गया है।सभी आवासन स्थलों पर हेल्प डेस्क 24 घंटे कार्यरत रहेगा।इसमें तीन अलग-अलग पालियों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं।पटना से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा की व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा की गई है। बड़े वाहनों के पार्किंग के लिए मेला सैरात मैदान तथा छोटे वाहनों के लिए गुरुद्वारा के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।
श्रद्धालुओं के आवासन स्थल से गुरुद्वारा तक आने-जाने के लिए लगभग 150 ई-रिक्शा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 24 घंटे तीन अलग-अलग पालियों में उपलब्ध रहेगी। सभी ई-रिक्शा चालकों को परिचय पत्र भी दिया जा रहा है। उनकी अलग से ब्रीफिंग भी की गई है।
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बुधवार को आरआईसीसी के मिनी ऑडिटोरियम में प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए गठित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों तथा विभिन्न दायित्वों के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया है।
गुरुद्वारा एवं अन्य सभी निर्धारित आवासन स्थलों पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। अनुमंडल अस्पताल राजगीर में आईसीयू को क्रियाशील किया जा रहा है। इसके साथ ही भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी को 24 घंटे तैयार स्थिति में रहने का निर्देश दिया गया है।गुरुद्वारा के सामने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष एवं मीडिया सेंटर बनाया गया है।सभी नोडल पदाधिकारियों को वृहत कम्युनिकेशन प्लान की पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है।







