मंगलवार बिहार उपचुनाव के प्रचार की अंतिम तारीख है. बीजेपी की तरफ से उसके बड़े नेता मैदान में हैं. अब तो एलजेपी (R) प्रमुख चिराग पासवान ने भी समर्थन करने का ऐलान कर दिया है लेकिन महागठबंधन के दोनों नेता अबतक प्रचार के लिए जमीन पर नहीं पहुंचे हैं. स्थिति तो यह है कि तेजस्वी यादव भी अब तक मोकामा प्रचार करने नहीं गए हैं. वहीं नीतीश कुमार के मोकामा जाने पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि वह आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के लिए वोट मांगने गोपालगंज जरूर जा रहे हैं. यह जानकारी गोपालगंज से आरजेडी के प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने खुद दी है.
महागठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार मंगलवार यानी एक नवंबर को गोपालगंज के उचकागांव में रैली करेंगे. उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे. मोहन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश की उचकागांव के श्यामपुर स्कूल में सोमवार को चुनावी रैली प्रस्तावित है. वहीं मोकामा विधानसभा सीट पर सीएम नीतीश के रैली करने पर सस्पेंस बरकरार है.
‘चोट की वजह से प्रचार से दूर’
इससे पहले नीतीश कुमार ने चोट की वजह से प्रचार से दूर रहने की बात कही थी. तब उन्होंने कहा था-नीतीश कुमार ने कहा कि ‘उसके लिए आप लोग क्यों चर्चा कर रहे हैं. अभी तो हमको चोट लगी हुई है. वह ठीक हो जायेगा तब न कुछ सोचेंगे’नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा था कि वह मोकामा प्रचार करने नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें चोट लगी है.
नीलम देवी को जवाब देते नहीं बन रहा है.
दरअसल मोकामा में जेडीयू नेताओं के जाने से स्थिति असहज हो रही है.दरअसल अनंत सिंह को घर में एके-47 बरामद होने के मामले में सजा हुई है.उन्हें सजा मिलने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार और ललन सिंह ने उनके घर में हथियार रखवा कर गलत केस में उन्हें फंसाया है. अब जब जेडीयू नेता उनके प्रचार में आ रहे हैं तो यह बात अनंत सिंह के समर्थकों हजम नहीं हो रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि मोकामा में उप चुनाव क्यों हो रहा है. किसके कारण अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को इसका जवाब देते नहीं नहीं सूझ रहा है.
ललन सिंह भी जब मोकमा प्रचार करने पहुंचे तो मीडिया के सवालों से वह भी असहज हो गए.लोगों ने उनसे पूछा कि आत्मसम्मान की लडाई का क्या हुआ.ललन सिंह बगैर जवाब दिये वहां से निकल गए.दरअसल ललन सिंह 2019 से ही लगातार मोकामा में जाकर ये ऐलान करते रहे हैं कि वे अनंत सिंह के आतंक राज खत्म करके ही मानेंगे.इससे पहले मीडिया ने उनसे सवाल किया लोगों का आरोप है कि आप की वजह से यहां चुनाव हो रहा है,तब ललन सिंह बोले की ‘हमारी वजह से काहे के लिए होगा’,इसके बाद मीडिया ने उनपर फिर सवाल दाग दिया और पूछा कि महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी ने आप पर आरोप लगाया था कि आप ने ही उन्हें फंसाया था.ललन सिंह ने इसका भी कोई जवाब नहीं दिया.




