ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का असर

UB India News by UB India News
October 25, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में दिवाली पर चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ सितम बनकर टूट सकता है। पर्व में खलल डालने के अलावा पटाखों की गूंज को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी बिहार के अलावा शेष बिहार में मौसम वैसे भी शुष्क है। ऊपर से ‘सितरंग’ का असर मौसम में और नमी ला सकता है। राज्य में न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सुबह के समय पूरे बिहार में हल्की धुंध छा रही है।

‘सितरंग’ तेज हो रहा है
अंडमान और पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘सितरंग’ लगातार तेज होता जा रहा है। सबसे पहले ये बांग्लादेश के करीबी तट से टकराएगा और उसके बाद इसका सबसे ज्यादा असर ओडिसा, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व के राज्यों पर होगा। बिहार के साथ झारखंड में भी इसका असर होगा। आज दिवाली की रात को ‘सितरंग’ सितम बनकर इस पर्व पर टूटेगा। लोगों के त्योहार में खलल पड़ सकता है। ‘सितरंग’ के प्रभाव से आज देर रात बिहार में हल्की बारिश हो सकती है।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

‘सितरंग’ ढाएगा सितम
चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का असर बिहार के पूर्वी भाग में ज्यादा देखा जाएगा। बिहार के सीमांचल के साथ बाकी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, राजधानी पटना के अलावा अन्य शहरों में आसमान के साफ रहने का अनुमान है। दिवाली की सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए ‘सितरंग’ तूफान के रूप में बदल गया है। अब वो बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। वैसे अनुमान है कि बिहार में दिवाली की सुबह में इस तूफान का असर दिखेगा।

बिहार पर ‘सितरंग’ का असर
‘सितरंग’ से यदि बिहार का मौसम बिगड़ा, तो इसका असर छठ तक देखा जा सकता है। मौसम के बिगड़ने का असर गोवर्धन पूजा के अलावा छठ पर भी पड़ेगा। चिकित्सकों ने बताया है कि मौसम में बदलाव से छठ व्रतियों के अलावा बच्चों को बचने की जरूरत पड़ेगी। पश्चिम बंगाल और झारखंड में चक्रवात का असर तय करेगा कि बिहार में ये किस रूप में दिखेगा। मौसम विभाग के अननुसार अगले 24 घंटे तक प्रदेश की हवा में नमी बनी रहेगी। हवा 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी। उधर, रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सीतामढ़ी रहा, जहां 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक ठंड गया में रिकॉर्ड किया गया।

पहले सितरंग के बारे में जान लीजिए
चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ को नाम थाईलैंड ने दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है जो कि एक डीप डिप्रेशन में बदल गया। अब यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 580 किमी उत्तर पश्चिम द्वीप से सात सौ किमी दक्षिण में बांग्लादेश से 830 किमी दक्षिण की ओर बढ़ गया है। ये तूफान पश्चिम बंगाल से 25 अक्टूबर यानि दिवाली की सुबह टकराएगा। इस दौरान 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जिसका असर बिहार झारखंड पर भी देखा जाएगा।

क्या होते हैं चक्रवात?
चक्रवाती तूफान क्या होते हैं। इन्हें अंग्रेजी में साइक्लोन कहा गया है। साइक्लोन शब्द को ग्रीक भाषा से लिया गया है। इसका मतलब सांप की कुंडलियां होती हैं। इसे इसलिए ऐसा कहा जाता है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान कुंडली मारे सांपों की तरह दिखाई देते हैं। ये तूफान एक गोलाकार रूप में गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं, उसके बाद जमीन पर पहुंचते हैं। ये अपने साथ आंधी, पानी, बारिश और तूफान साथ लेकर चलते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

आतंकियों की साजिश नाकाम, श्रीनगर के परिमपोरा इलाके में आईईडी विस्फोटक बरामद

MLC केदार पांडे का निधन, गुड़गांव के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend