ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एमएसपी में बृद्धि किसानों के सशक्तिकरण के रूप में देखी जाए….

UB India News by UB India News
October 20, 2022
in कृषि, खास खबर, राजनीति, संपादकीय
0

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र सरकार ने मौजूदा फसल विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में ११० रुपये का इजाफा करके २‚१२५ रुपये प्रति कुंतल करने का फैसला किया है। सरसों का एमएसपी ४०० रुपये बढ़ाकर ५‚४५० रुपये कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंड़ल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की मंगलवार को हुई बैठक में छह रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया। रबी फसल (सर्दी की फसल) की बुवाई खरीफ (गर्मी) फसल की कटाईके बाद अक्टूबर में शुरू होती है। गेहूं और सरसों रबी की प्रमुख फसल हैं। चना‚ मसूर‚ जौ का मूल्य भी बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमएसपी में बढ़ोतरी खेती–किसानी को ऊर्जावान व सशक्त बनाने के सरकार के संकल्प की पुष्टि करती है। बताया गया कि एमएसपी में वृद्धि आम बजट २०१८–१९ के अनुरूप है‚ जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के मुकाबले कम से कम डे़ढ़ गुना तय करने की घोषणा की गई थी। दरअसल‚ कृषि उपज के वाजिब दाम दिए जाने का मसला शुरू से ही बेहद जटिल रहा है। कृषि क्षेत्रमें यह चुनौती रही है कि किसानों के लिए उपज का लाभकारी दाम मिलना जरूरी है‚ ताकि न केवल उनकी उत्पादन लागत निकले‚ बल्कि उनकी आय में भी इजाफा हो। इसके लिए कृषि मूल्य आयोग (अब कृषि लागत एवं मू्ल्य आयोग–एसीपीसी) का गठन १९६५ में प्रख्यात कृषि अर्थशास्री ड़ॉ. धर्म नारायण की अध्यक्षता में किया गया था। आयोग को दायित्व सौंपा गया था कि कृषि जिंसों के लिए लाभकारी मूल्य की सिफारिश करे। आयोग लागत और किसान की मेहनत आदि को ध्यान में रखकर सिफारिश करता है‚ लेकिन विडं़बना रही कि एमएसपी को नाकाफी माना जाता रहा है। दरअसल‚ आयोग की हैसियत परामर्शदाता से ज्यादा कुछ नहीं। उसकी सिफारिशें मानना या न मानना सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं है। इसलिए एमएसपी घोषित किए जाने पर राजनीति होने लगती है। एमएसपी का मसला इसलिए भी संवेदनशील रहा है कि महंगाई को इससे जोड़़कर देखा जाने लगता है। माना जाता है कि एमएसपी में बढ़ोतरी मतलब खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ जाना। जबकि ऐसा है नहीं। महंगाई बढ़ने के अनेक कारक होते हैं। इसलिए जरूरी है कि एमएसपी में बृद्धि किसानों के सशक्तिकरण के रूप में देखी जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 27, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post

पृथ्वी के अस्तित्व से जुड़़ा सवाल

चीन ने पिछले 5 महीने में पाक के 5 खूंखार आतंकियों को बचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend