ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिशन 2024 से पहले डैमेज कंट्रोल में जुटे लालू और नीतीश

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in जदयू, पटना, राजद
0
मिशन 2024 से पहले डैमेज कंट्रोल में जुटे लालू और नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अब ‘अपने‘ याद आने लगे हैं। बिहार की सत्ता में दोबार नए समीकरण और नए गठबंधन के साथ वापसी करने वाले नीतीश कुमार अब बिहार से एक कदम आगे बढ़कर देश के प्रधानमंत्री बनने का तानाबाना बुनने लगे हैं। वर्ष 2024 के चुनाव में क्या परिणाम होगा ये तो वक्त बताएगा, लेकिन वे अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।

हाल ही में प्रशांत किशोर यानी पीके के बाद अब वे अपने पुराने और पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक रहे शरद यादव से भी मुलाकात करेंगे। सवाल यह है कि अचानक शरद यादव से नीतीश कुमार की मुलाकात कैसे तय हो सकती है। दरअसल इसके पीछे पूरा खेल लालू प्रसाद यादव का है। इस समय आरजेडी के साथ नीतीश कुमार ने मिलकर सरकार बनाई है। लिहाजा लालू चाहते हैं कि पुराने सभी लोगों को साथ जोड़कर ही महागठबंधन को दुरुस्त किया जा सकता है। यही कारण है कि लालू प्रसाद यादव के न्यौते पर शरद यादव बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

विपक्षी एकता को मजबूत करने का बिगुल फूंका
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत करने का बिगुल फूंक चुके हैं। इसके लिए वो अपने तरकश के तीरोंं को समेटने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले उन्‍होंने अपने पुराने तीर प्रशांत किशोर का संधान किया। जिसके बाद प्रशांत और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। अब उनकी मुलाकात शरद यादव से होने वाली है। कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे शरद यादव उनकी पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक कहे जाते हैं।

20 सितंबर को शरद यादव पटना आएंगे
20 सितंबर को शरद यादव पटना आ रहे हैं। बताया जा रहा है शरद यादव को पटना बुलाने और भाजपा विरोधियों को संगठित करने की मुहिम में लालू यादव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि शरद यादव को नीतीश कुमार के कहने पर लालू यादव ने फोन करके पटना बुलाया है। शरद यादव पटना पहुंचते ही लालू यादव से मिलने जाएंगे। फिर आरजेडी ऑफिस पहुंचकर बैठक में शिरकत करेंगे। उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से भी होनी तय मानी जा रही है। बता दें कि शरद यादव आगामी 20 को लगभग 3 साल बाद पटना पहुंचेंगे। इस दिन शरद यादव आरजेडी कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
MPPSC परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को राहत, CM ने दिए अधिकतम आयु बढ़ाने के निर्देश

MPPSC परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को राहत, CM ने दिए अधिकतम आयु बढ़ाने के निर्देश

बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, अपनी पार्टी PLC का किया विलय

बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, अपनी पार्टी PLC का किया विलय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend