ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, अपनी पार्टी PLC का किया विलय

UB India News by UB India News
September 20, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, अपनी पार्टी PLC का किया विलय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का BJP में विलय कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, बीजेपी नेता सुनील जाखड़ और बीजेपी पंजाब प्रमुख अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली।

“कैप्टन साहब के आने से बीजेपी होगी मजबूत”

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

अमरिंदर सिंह को पार्टी में शामिल कराने के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बीजेपी में स्वागत है। पंजाब सीमावर्ती राज्य है, इसलिए देश की रक्षा के लिए पंजाब में शांति और सुरक्षा जरूरी है। तोमर ने कहा कि कैप्टन साहेब की सोच बीजेपी से मिलती जुलती है। सबसे पहले राष्ट्र और फिर पार्टी बीजेपी की सोच है, जिसे कैप्टन साहब ने हमेशा अपनाया।

कैप्टन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अभी तक अपने आप को मजबूती से नहीं खड़ा कर पाई है. यही वजह है कि अब बीजेपी प्रदेश में अपने आप को संगठित करने का प्रयास कर रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कैप्टन के शामिल होने के बाद बीजेपी उनको और उनके करीबियों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है. माना जा रहा है कि कैप्टन को केंद्र सरकार में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपको बता दें कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ खींचतान के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. कैप्टन का कहना था कि कांग्रेस ने उनका अपमान किया है. उसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन उस समय उन्होंने किसी पार्टी में जाने से इंकार कर दिया था और अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था.

पीएम मोदी और अमित शाह से की थी मुलाकात

इसके बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि प्रधानमंत्री से मिलकर कई मुद्दों पर बातचीत की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
बिहार में जल्द लागू होगा चौथा कृषि रोड मैप

बिहार में जल्द लागू होगा चौथा कृषि रोड मैप

जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नें सुनी 66 लोगों की फरियाद

जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नें सुनी 66 लोगों की फरियाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend