ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

7.2 तीव्रता वाले भूकंप से हिला ताइवान का यूजिंग शहर, जापान में सुनामी का अलर्ट जारी

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
7.2 तीव्रता वाले भूकंप से हिला ताइवान का यूजिंग शहर, जापान में सुनामी का अलर्ट जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के पूर्वी तट से दूर स्वशासी द्वीप ताइवान में रविवार को एक बार फिर जोरदार भूकंप आया. ताइवान के युजिंग शहर में 7.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:14 बजे इतनी तेज तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे हैं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि रविवार को ताइवान के युजिंग से 85 किमी पूर्व में 7.2 तीव्रता का एक जोरदार भूकंप आया. ताइवानी मीडिया के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास एक दो मंजिला आवासीय इमारत ढह गई है. वहीं राजधानी ताइपे में द्वीप के उत्तरी छोर पर भी झटके महसूस किए गए. यूएसजीएस ने कहा कि यह भूकंप 6.5 तीव्रता के भूकंप के ठीक एक दिन बाद आया.

ताइवान में भूकंप के बाद, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है. मौसम अधिकारियों ने इन क्षेत्रों के निवासियों को समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया है. बताया जाता है कि यह द्वीप तब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं करता, जब तक भूकंप की तीव्रता 7.0 तीव्रता न हो. एजेंसी ने कहा कि सबसे शुरुआती लहरें जापान के सबसे पश्चिमी द्वीप योनागुनी के पास पहुंचीं हैं, जोकि ताइतुंग से लगभग 250 किलोमीटर (150 मील) उत्तर-पूर्व में है. ये लहरें शाम 4:10 बजे ताइवान के पास पहुंच सकती हैं.

RELATED POSTS

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

गौरतलब है कि ताइवान की धरती अक्सर भूकंपों से दहलती रहती है, क्योंकि यह इलाका दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के बीच में है. वहीं शनिवार को भी ताइवान के पूर्वी तटीय इलाके में भूकंप की खबर आई थी. हालांकि, 6.6 तीव्रता के इस भूकंप से किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई थी. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार यह भूकंप रात करीब 9:30 बजे टैटुंग के उत्तरी तटीय शहर से करीब 50 किमी दूर आया था. इसके केंद्र की बात करें तो यह दस किमी की गहराई पर था. ताइवान के सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.4 थी, जबकि इसकी गहराई 7.3 किमी थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में...

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

by UB India News
August 16, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 13, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के बगहा में नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर साफ दिखाई...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 9, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

Next Post
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , भाजपा के नये प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना में

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , भाजपा के नये प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना में

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कल , 2000 मेहमान करेंगे शिरकत ,अंतिम संस्कार में भाग लेने लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कल , 2000 मेहमान करेंगे शिरकत ,अंतिम संस्कार में भाग लेने लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend