ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेगूसराय बंद : 12 लोगों को गोली मारने वाला साइको किलर अब भी पकड़ से दूर, BJP ने आज बुलाया बंद

UB India News by UB India News
September 15, 2022
in बेगुसराय
0
बेगूसराय बंद : 12 लोगों को गोली मारने वाला साइको किलर अब भी पकड़ से दूर, BJP ने आज बुलाया बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेगूसराय में हुई इस घटना को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी बेगूसराय पहुंच रहे हैं. गोलीबारी की इस घटना के विरोध में भाजपा के द्वारा बेगूसराय बंद का ऐलान किया गया है. पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में गुंडा राज, जंगलराज है. मुख्यमंत्री ने अपराधियों के सामने 2025 तक आत्मसमर्पण कर दिया है. बीजेपी के नेता लगातार सरकार पर निशाना साधते हुए सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि तांडव मचा रहे शूटर्स को गिरफ्तार करने की बजाये कई थानों की पुलिस आखिर कहां थी. इससे पहले मंगलवार की शाम और रात के बीच हुई इस घटना के बाद देर रात पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन सदर अस्पताल पहुंचे थे और पीड़ित एवं परिजनों से मुलाकात किए थे.

बेगूसराय हत्याकांड पर गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से मांगा जवाब। कल 40 मिनट तक बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें 11 लोगों को गोली लगी और 1 की मौत हो गईं। @girirajsinghbjp pic.twitter.com/t2ZMAhtMHU

— Raman Rai (@journal_raman) September 14, 2022

RELATED POSTS

राहुल गांधी ने मरी मछली पकड़ी, क्या इसलिए हार गई कांग्रेस? सुनिए एक वोटर का रोचक लॉजिक

थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा

बिहार के बेगूसराय के लिए मंगलवार का दिन काफी खौफनाक रहा. बीती शाम बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. एनएच 28 और 31 पर तकरीबन 30 किमी के एरिया में दो बदमाशों ने लगातार गोलियां बरसाकर 10 लोगों को घायल कर दिया, इनमें से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. वहीं तीन लोग अस्पताल से वापस जा चुके हैं जबकि छह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

भाजपा ने बेगूसराय बंद का किया आह्वान
वहीं बेगूसराय में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने आज बेगूसराय बंद का आह्वान किया है. इसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जाम की वजह से एनएच 31 पर वाहनों की कतार लग गई है. भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से नीतीश कुमार तेजस्वी के गोद में बैठे हैं. पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम है. बेगूसराय में जिस तरह से बाइक सवार बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई. बदमाश भागने में सफल रहे. इसी के विरोध में जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

विपक्ष जोरदार तरीके से हमलावर
बेगूसराय में हुई इस घटना को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है. इस घटना के सामने आने के बाद विपक्ष एक बार फिर जोरदार तरीके से हमलावर हो गया है. ये घटना बिहार में चर्चा का विषय है. विपक्षी दल भाजपा के नेता रजनीश कुमार ने घायलों से मुलाकात की है और बिहार सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज पूरी तरीके से खत्म हो चुका है. बदमाशों में कानून का भय खत्म हो गया है. कई अन्य नेताओं ने भी इस पर ट्वीट भी किया है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार एक बार फिर आतंक और अपराध का पर्याय बन गया है।बेगूसराय में 11 लोगों को सरेआम गोली से भून दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है और प्रशासन दारू-बालू के नाम पर उगाही में लगी है.

बिहार के बेगूसराय के लिए मंगलवार का दिन काफी खौफनाक रहा. बीती शाम को एक दिल दहलाने वाली ऐसी खबर सामने आई, जिसने एक तरफ लोगों को आतंकित तो किया ही है, उन्हें आक्रोशित भी किया है. एनएच 28 और 31 पर तकरीबन 30 किमी के एरिया में दो बदमाशों ने लगातार गोलियां बरसाकर 10 लोगों को घायल कर दिया, इनमें से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक, ये दो व्यक्ति हैं, जिन्हें साइको बताया जा रहा है. इनमें से एक बाइक चला रहा है और दूसरा पीछे बैठा है. मृतक युवक के परिजनों से मिलने पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बेगूसराय पहुंचे और इस घटना को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.

‘बिहार के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’
पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जब अपराधियों ने ऐसे ओपन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में मासूम और गरीब लोगों का क्या दोष था. जिन्हें अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. बिहार में अपराध और अपराधियों के मन से सरकार का खौफ खत्म हो गया है. शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि अब कौन है जो लोगों को मारता जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. इस तरह तो आतंकवाद इलाके में भी नहीं होता है. यह बड़ा ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. बिहार में कानून का राज एकदम से खत्म हो गया है. आज गरीब लोग मारे जा रहे हैं, आम लोग मारे जा रहे हैं.

‘क्या यही बिहार में जनता राज है’
मंत्री हुसैन ने आगे कहा कि यह क्या हो गया है. बिहार को किसकी नजर लग गई है. बिहार में अपराध और अपराधियों का मनोबल कैसे बढ़ गया है. अपराधियों का मनोबल तोड़ना होगा, नहीं तो बिहार का हाल वहीं 15 साल पहले वाला बिहार जैसा लौट आएगा. उन्होंने कहा कि बेगूसराय में पेप्सी का प्लांट आया, दूसरी इंडस्ट्रीज आ रही है. फर्टिलाइजर का काम हो रहा है. 30 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोलियम का काम होने वाला है. ऐसे में फिर क्या मैसेज बिहार के बाहर जायेगा. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में जनता का राज है. क्या यही जनता का राज है. जहां चारों तरफ गोली चल रही है. बिहार में जिस तरह अपराध और अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री को कानून का राज्य स्थापित करना चाहिए. अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाले जो लोग हैं बिहार की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी.

31 वर्षीय चंदन की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को बेगूसराय का 30 किमी का एरिया गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बाइक सवार दो साइको शूटर्स ने राह चलते अंधाधुंध फायरिंग की और 11 लोगों को अपना शिकार बनाया. इसमें एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पिपरा निवासी गोपाल सिंह के लगभग 31 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. चंदन चार भाई थे और सभी में सबसे बड़े थे. चंदन विवाहित थे और इनकी एक छोटी बेटी भी है. चंदन पहले पंचायत समिति सदस्य भी रहा था. अभी एक बिजली कंपनी में निजी तौर पर कार्य करता था.

पुलिस कर रही है छापेमारी
हालांकि बेगूसराय एसपी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई और नौ घायल हैं. इनका विभिन्न निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. अमरेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि दहशत फैलाने के लिए साइको शूटर्स के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल साइकिल दो साइको किलर जो इस घटना को अंजाम दिया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी चिन्हित कर ली गई है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे बेगूसराय और आसपास के जिले को भी नाकाबंदी कर दिया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

महाराष्ट्र में जनादेश छीना, अब बिहार की बारी, तरीका नया साजिश पुरानी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मरी मछली पकड़ी, क्या इसलिए हार गई कांग्रेस? सुनिए एक वोटर का रोचक लॉजिक

by UB India News
November 17, 2025
0

बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई। कांग्रेस को बेगूसराय सीट पर भी हार का सामना करना...

महिला वोटरों को जोड़ने में प्रियंका गांधी दो बार फेल, क्या बिहार में पास होगीं ?

थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा

by UB India News
November 1, 2025
0

अब से थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका गांधी की सभा शुरू होने वाली है। थोड़ी देर में प्रियंका गांधी...

‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..

बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु ………….

by UB India News
August 21, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनएच-31 पर बने 8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का कल उद्घाटन करेंगे। इसमें गंगा नदी पर...

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर

by UB India News
July 29, 2025
0

बिहार का 50 हजार का इनामी और कुख्यात बदमाश डबलू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिस मुठभेड़...

आपके सहयोगी को यूपी-बिहार वालों से नफरत क्यों?

लालू यादव राजद के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव एग्जीक्यूटिव एमडी………………

by UB India News
July 12, 2025
0

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक...

Next Post
‘बेच रहे थे आइसक्रीम, जा रहे थे चाय लाने, पंजाब-कश्मीर में आतंकी करते थे’, बेगूसराय गोलीकांड पर उबलता बिहार

'बेच रहे थे आइसक्रीम, जा रहे थे चाय लाने, पंजाब-कश्मीर में आतंकी करते थे', बेगूसराय गोलीकांड पर उबलता बिहार

हिंदी भाषा की ताकत और उसके विस्तार को नया आयाम दे रहा बाजार ?

हिंदी भाषा की ताकत और उसके विस्तार को नया आयाम दे रहा बाजार ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend