ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु ………….

UB India News by UB India News
August 21, 2025
in पटना, परिवहन, बेगुसराय, भाजपा
0
‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनएच-31 पर बने 8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का कल उद्घाटन करेंगे। इसमें गंगा नदी पर बना 1.86 किलोमीटर लंबा छह-लेन का पुल भी शामिल है, जिसे 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। ये परियोजना पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। नया पुल पुराने और जर्जर दो-लेन रेल-सह-सड़क पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है।

उत्तर और दक्षिण बिहार की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

Bihar Aunta Simaria bridge 1बिहार में गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल

पुराने राजेंद्र पुल की खराब स्थिति के कारण भारी वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस नए पुल के शुरू होने से उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया) और दक्षिण बिहार (शेखपुरा, नवादा, लखीसराय) के बीच चलने वाले भारी वाहनों की यात्रा दूरी 100 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इससे उन क्षेत्रों में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी, जो इन डायवर्जन की वजह से उत्पन्न होती थी। ये पुल आसपास के क्षेत्रों, खासकर उत्तर बिहार की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा, जो आवश्यक कच्चे माल के लिए दक्षिण बिहार और झारखंड पर निर्भर रहते हैं।

8.15 किमी के महासेतु का पीएम करेंगे उद्घाटन

Bihar Aunta Simaria bridge 2औंटा-सिमरिया पुल बनकर तैयार

नया पुल न केवल भारी वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिहाज से महत्‍वपूर्ण होने वाला है। जिसका लाभ न केवल बेगूसराय समेत आस पास के क्षेत्र को होगा बल्कि ये पूरे बिहार और देश के लिए भी अहम होने वाला है। इस पुल के शुरू होने से जहां उद्योग और व्यापार को लाभ मिलेगा वहीं, पूर्वोत्‍तर हिस्‍सा भी मजबूत होगा। इस परियोजना की कुल लागत 1871 करोड़ रुपये है। गंगा नदी पर तैयार किए इस पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ सहित इसकी कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। इसके निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव आएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘औंटा-सिमरिया पुल एक ऐतिहासिक परियोजना है, जो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी!’ इसके साथ ही उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया।

70 साल पुराने सेतु का बोझ होगा कम

Bihar Aunta Simaria bridge 3गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल बनकर तैयार

अब तक मोकामा-सिमरिया में सिर्फ एक 2 लेन का रेल-सह-सड़क पुल राजेंद्र सेतु ही था। जिसका उद्घाटन 1959 में श्रीकृष्ण सिंह के शासन काल के दौरान किया था। समय के साथ इस पुल पर यातायात का काफी दबाव था। लिहाजा तेज कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी परियोजना की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। अब 8 किलोमीटर का 6 लेन वाला नया पुल बन कर तैयार है। जिसे 22 अगस्‍त को जनता को सौंपा जाएगा। इस पुल को बन कर तैयार होने में लगभग 10 वर्ष लग गए। बताते चलें, पीएम मोदी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा 2015 में की थी। इसी पैकेज के तहत इस 6 लेन वाले महासेतु का निर्माण किया गया है। 2017 में मोकामा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान में प्रधानमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी थी। अब ये सपना साकार होने जा रहा है।

पटना से खगड़िया तक 4 लेन हाइवे

Bihar Aunta Simaria bridge 4पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

इसके अलावा सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए 22 अगस्त को ही बख्तियारपुर से मोकामा जाने वाली 4 लेन सड़क का भी उद्घाटन किया जाएगा। 44.60 किमी लंबी इस सड़क की लागत 1899 करोड़ रुपये है। बताते चलें कि पटना से बख्तियारपुर के लिए पहले ही 4 लेन की सड़क का निर्माण हो चुका है और सिमरिया से खगड़िया तक की सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है। आगे खगड़िया से पूर्णिया तक 4 लेन सड़क योजना पर भी काम जारी है।

UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
बिहार में आई बाढ़ में बहा हज़ारों परिवारों का घर मदद के लिए मसीहा बन पहुंची संस्था ‘दानपात्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend