ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अजीत यादव भाजपा में हुए शामिल

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in पटना, भाजपा
0
राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अजीत यादव भाजपा में हुए शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अलग-थलग पड़ी भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍य के दो बड़े विरोधी दलों को बड़ा झटका दिया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को भाजपा झटके पर झटके देते जा रही है। पहले तो भाजपा ने मणिपुर में जदयू के विधायकों को अपने साथ कर लिया और अब दमन व दीव में भी ऐसा ही झटका दे दिया है। इस राज्‍य में जदयू की पूरी इकाई और कई पंचायत सदस्‍य भाजपा में शामिल हो गए हैं। दूसरी तरफ, भाजपा ने लालू यादव और तेजस्‍वी यादव की पार्टी राजद को भी झटका दिया है।

राजद के पूर्व प्रदेश महासच‍िव आए भाजपा में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अजीत यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने अजीत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना पार्टी की लोकप्रियता को दर्शाता है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

नवादा जिले में अजीत यादव की अच्‍छी ताकत
नवादा जिले से बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता का भाजपा में शामिल होना यह साबित करता है कि लालू और तेजस्वी यादव से लोगों का मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद के पद पर रहते हुए अजीत यादव ने नवादा जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। अजीत के भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बेमेल गठबंधन के कारण बिहार की जनता रुष्ट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। इस अपमान का बदला बिहार की जनता अवश्य लेगी। बिहार में विकास के नित्य दिन नए आयाम गढ़े जा रहे थे पूरे विश्व भर में बिहार के लोगों को सम्मान की नजर से लोग देखने लगे थे, किंतु जिस प्रकार का माहौल बिहार में बनाया जा रहा है इससे बिहार की छवि धूमिल हो रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के नवादा जिला भाजपा के अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
नीतीश कुमार औऱ पवन वर्मा के बिच हुई लम्बी मुलाकात

नीतीश कुमार औऱ पवन वर्मा के बिच हुई लम्बी मुलाकात

यह तो समारोह के आयोजकों से पूछा जाना चाहिए…………

माहौल बिगाड़ रहे हैं BJP अध्यक्ष :नीरज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend